Dhurandhar WorldWide Collection Records: रणवीर की फिल्म का दुनिया में बजा डंका, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बनाया नया रिकॉर्ड, कलेक्शन जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Dhurandhar WorldWide Collection Records: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी भारतीय सिनेमा के इतिहास में मिल का पत्थर साबित हुई है।

Dhurandhar WorldWide Collection Records: रणवीर की फिल्म का दुनिया में बजा डंका, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बनाया नया रिकॉर्ड, कलेक्शन जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Dhurandhar WorldWide Collection Records/ image source: beingshivam_90 x handle

Modified Date: May 11, 2026 / 04:10 pm IST
Published Date: May 11, 2026 4:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी भारतीय सिनेमा के इतिहास में मिल का पत्थर साबित हुई है।
  • वर्ल्डवाइड 3000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बनी धुरंधर।
  • धुरंधर के दोनों भागों के कलेक्शन को मिलाकर देखें तो इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3186.22 करोड़ रुपए हैं।

Dhurandhar WorldWide Collection Records: मुंबई: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी भारतीय सिनेमा के इतिहास में मिल का पत्थर साबित हुई है। इस फ्रेंचाइजी ने फिल्म मेकिंग और बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता दोनों ही मामलों में कई नए बेंचमार्क सेट किए हैं। धुरंधर फ्रेंचाइजी ने सिनेमाघरों में कमाई करते हुए वर्ल्डवाइड 3000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बनकर इतिहास रच दिया था। अब इससे भी आगे बढ़कर, इसने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था बवाल

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट को ठीक-ठाक चर्चा के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। अच्छी शुरुआत के बाद, दर्शकों के स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ के कारण इसने जबरदस्त सफलता हासिल की। (Dhurandhar WorldWide Collection Records) ​​न सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी, इसने शानदार कमाई की और वर्ल्डवाइड 1354.84 करोड़ का भारी मुनाफा कमाया, जिससे हर कोई दंग रह गया।

बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनी धुरंधर 2

Dhurandhar WorldWide Collection Records: पहले पार्ट की शानदार सफलता के बड़ा दर्शकों में फिल्म के दूसरे पार्ट यानी ‘धुरंधर 2’ को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला और ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनी। पहले पार्ट की पॉपुलैरिटी के दम पर, इस सीक्वल ने बॉलीवुड फिल्म के इतिहास में रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की। अब इसने सिनेमाघरों में 50 दिन से गुजार लिए हैं और ये अभी भी बड़े पर्दे पर दर्शकों को एंटरटेन कर रही है। 52वें दिन तक धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 1831.38 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर डाला था।

धुरंधर फ्रेंचाइजी ने रचा इतिहास

धुरंधर के दोनों भागों के कलेक्शन को मिलाकर देखें तो इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3186.22 करोड़ रुपए हैं। इसके साथ ही यह फ्रेंचाइज़ी दुनिया भर में 3100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाली अकेली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइज़ी बन गई है। (Dhurandhar WorldWide Collection Records)  भारतीय फिल्म फ्रेंचाइज़ी में दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन बाहुबली का है, जिसने 2450 करोड़ रुपए कमाए थे।

कितना है धुरंधर फ्रेंचाइज़ी का बजट?

Dhurandhar WorldWide Collection Records: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म धुरंधर के दोनों भागों का अनुमानित बजट 450 करोड़ रुपए हैं। इसका प्रोडक्शन ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले किया है, इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और दानिश पंडोर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.