दिशा पटानी का राखी स्पेशल वीडियो हुआ वायरल
दिशा पटानी का राखी स्पेशल वीडियो हुआ वायरल
मुंबई। दिशा पटानी का अपने छोटे भाई के साथ राखी मनाता एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसे देखकर दिशा और उनके भाई का अपार प्रेम नज़र आ रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही उसे 6 लाख से ज्यादा लोगो ने देखा है। बता दें कि दिशा ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसमें वे वीडियो अपने से दस साल छोटे भाई सूर्यांश पटानी के साथ राखी सेलिब्रेट कर रही है।
ज्ञात हो कि सलमान खान के साथ आगामी फिल्म भारत की शूटिंग कर रही दिशा का यह वीडियो एक ऐड का हिस्सा है लेकिन इस विज्ञापन में दिशा के साथ उनके भाई सूर्यांश है. दिशा पटानी बताती हैं कि वे अपने भाई के साथ काफी लंबे समय से समय नहीं बिता सकी हैं और वे अपने भाई के लिए सब चीजें वैसी ही करती हैं जैसे उनके बचपन में किया करती थीं. दिशा पटानी अपने भाई को सरप्राइज देती हैं, और वह भी हैरान रह जाता है. बहन-भाई के रिश्ते से जुड़ा ये वीडियो वाकई खास है, और रक्षा बंधन के मौके पर एकदम सही पेशकश भी।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


