Singer Ayres Sasaki Passed Away
नई दिल्ली : Singer Ayres Sasaki Passed Away : संगीत जगत से इस वक्त की एक बड़ी और दुखद खबर निकलकर सामने आ रही है। ब्राजील के मशहूर सिंगर आयरेस सासाकी का निधन हो गया है। 35 वर्षीय आयरेस सासाकी जब स्टेज पर लोगों के लिए अपना लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे उसी दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर को सुनकर फैंस सदमे में हैं। वहीं आयरेस सासाकी के निधन के बाद उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
दुख की बात है कि आयरेस सासाकी की शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। इसी बीच उनकी मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। क्योंकि आयरेस सासाकी के शादी के चंद महीने बाद ही इस दुनिया से जाने को लेकर सदमा बर्दास्त नहीं कर पा रही हैं।
Singer Ayres Sasaki Passed Away : आयरेस सासाकी के बारे में बताया जा रहा है कि जब वे स्टेज पर परफॉर्म कर रहे तो स्टेज पर एक फैन उन्हें गले लगाने पहुंच गया, जो पानी में बुरी तरह भीगा हुआ था। इसी बीच जैसे ही आयरेस सासाकी को गले लगाने के लिए आगे बढ़े तो पास से गुजर रही केबल से तगड़ा बिजली का झटका लगा। जिसके बाद सिंगर की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।