हेमा मालिनी बनेंगी ‘डांस चैम्पियंस‘ की गेस्ट जज!

हेमा मालिनी बनेंगी ‘डांस चैम्पियंस‘ की गेस्ट जज!

हेमा मालिनी बनेंगी ‘डांस चैम्पियंस‘ की गेस्ट जज!
Modified Date: December 3, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: December 3, 2022 8:45 pm IST

आपके हर दिन के मनोरंजन के साथी स्टार प्लस ने वीकेंड पर भी अपने दर्शकों के लिये एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों को प्रस्तुत करके मनोरंजन को दोगुना कर दिया है! स्टार प्लस ने हाल ही में ‘डांस चैम्पियंस’ शो की पेशकश की है। इसमें दर्शक देशभर के बेहतरीन डांसिंग प्रतिभाओं को देखने का लुत्फ उठा पायेंगे। उन प्रतिभाओं ने पहले भी कई रियलिटी शोज में अपनी एक पहचान बनाई है.

रेमो और टेरेंस स्टार प्लस के ‘डांस चैम्पियंस’ के लिये एक बार फिर छोटे परदे पर एक साथ लौटे हैं। हालांकि, कई नामचीन हस्तियां गेस्ट जज के पैनल के रूप में इन कमाल की प्रतिभाओं को देखने आ चुकी हैं। ऐसी खबर है कि बाॅलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी, खुद इस शो में शामिल होने वाली हैं। अपने दिलकश डांसिंग मूव्स और अदाओं से लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ाने वाली बाॅलीवुड की बसंती, जल्द ही शो के गेस्ट जज के रूप में शामिल होंगी। शो में जज की भूमिका निभाने जा रहीं हेमा मालिनी काफी लंबे समय बाद छोटे परदे पर नजर आयेंगी।

 

 

‘डांस चैम्पियंस’ में 9 प्रतियोगी इस ट्राॅफी को पाने की चाहत में जोर-शोर से तैयारियों में लगे हैं, उन्हें हर हफ्ते डांस की कई कठिन चुनौतियों से होकर गुजरना होगा। बहरहाल नामचीन अभिनेत्री हेमा से फिलाहाल शो में शामिल होने की बात चल रही है और शो के मेकर्स अभी भी उनकी टीम की ओर से डेट्स मिलने का इंतजार कर रहे हैं।सुपरस्टाटर हेमा शो के आने वाले एपिसोड में अपना जादू चलायेंगी और शो को अधिक आकर्षक बनायेंगी। उनकी चुनौती प्रतियोगियों के लिये टर्निंग पाॅइंट साबित होगी। अब देखना यह है कि क्या सारे प्रतियोगी अपनी डांसिंग की क्षमता से उन्हें आकर्षित करने में सफल हो पायेंगे?


लेखक के बारे में