जैकलिन फर्नांडीज ने अपने मेकअप आर्टिस्ट को दिया खास तोहफा

जैकलिन फर्नांडीज ने अपने मेकअप आर्टिस्ट को दिया खास तोहफा

जैकलिन फर्नांडीज ने अपने मेकअप आर्टिस्ट को दिया खास तोहफा
Modified Date: December 3, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: December 3, 2022 8:32 pm IST

सोशल मीडिया इस बात का सबूत है कि जैकी अपनी टीम के कितने करीब है क्योंकि अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी टीम के साथ कुछ मज़ेदार क्षण शेयर करती रहती है।इतना ही नहीं, जैकलीन इस बात का खास ख्याल रखती है कि उनकी टीम के पास वह सब कुछ जिसकी उन्हें ज़रूरत है।

जैकलीन एक टीम प्लेयर है और अपनी टीम को एक परिवार की तरह ही ट्रीट करती है।ऐसा ही एक उदहारण हाल ही में देखने मिला जब जैकलिन फर्नांडीज ने अपने मेकअप आर्टिस्ट शान को एक ब्रांड नई कार तोहफे में दे दी।जैकलीन पिछले कुछ वर्षों से शान मुत्ताथिल के साथ काम कर रही हैं और शान के 34 वें जन्मदिन पर जैकलीन ने उन्हें एक नई कार देकर जन्मदिन का एक यादगार तोहफ़ा दे दिया है।

लेकिन यह ऐसा कुछ था जिस बारे में कोई भी उनकी टीम में उम्मीद नहीं कर रहा था।आपको बता दें कि जैकलीन जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान के साथ रेस 3 और किक 2 में नज़र आने वाली है। 

web team IBC24

 


लेखक के बारे में