Thalapathy Vijay News : रिलीज से पहले ही जन नायकन को बड़ा झटका! लीक हुए सीन्स, एक्शन में आए थलपति विजय, लिया ये बड़ा एक्शन

Ads

थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के कुछ सीन रिलीज से पहले लीक हो गए हैं, जिसके बाद एक्टर और मेकर्स ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 03:49 PM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 03:58 PM IST

Thalapathy Vijay News / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • रिलीज से पहले फिल्म के सीन ऑनलाइन लीक।
  • थलपति विजय ने लीगल एक्शन की दी चेतावनी।
  • 300-500 करोड़ के बजट की मेगा फिल्म पर संकट।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Thalapathy Vijay News थलपति विजय की फिल्म जन नायकन पिछले लंबे समय से अपनी रिलीज का इंतजार कर रही है। फिल्म पहले जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड (CBFC) के अप्रूवल और कट्स की वजह से इसे कई बार पोस्टपोन करना पड़ा। अब जब फिल्म की नई रिलीज डेट की चर्चा हो रही है, तभी इसके कुछ सीन ऑनलाइन लीक कर दिए गए हैं। यह फिल्म के भविष्य के लिए एक बड़ा खतरा माना जा रहा है।

एक्शन मोड में थलपति विजय और मेकर्स

सीन्स लीक होने की खबर मिलते ही थलपति विजय खुद हरकत में आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि जिन भी अकाउंट्स से फिल्म के क्लिप्स शेयर किए गए हैं, उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी गई है। विजय ने चेतावनी दी कि अथॉरिटीज उन सभी आईडी को ट्रैक कर रही हैं और उनके खिलाफ सख्त लीगल एक्शन लिया जाएगा।

वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर जी धननजेयन ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है। Jana Nayagan Leak उन्होंने जनता से विनती करते हुए लिखा कि हर सीन के पीछे किसी का सपना होता है और रिलीज से पहले लीक होना बहुत कष्टदायी है। उन्होंने प्रशंसकों से अपील की है कि वे इन वीडियो को शेयर न करें और फिल्म का सपोर्ट करें।

300-500 करोड़ का बजट और नई रिलीज डेट

रिपोर्ट्स के अनुसार, जन नायकन एक मेगा बजट फिल्म है, जिसे करीब 300 से 500 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। फिल्म में विजय के साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और प्रियामणि जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। अब ऐसी खबरें हैं कि यह फिल्म 22 जून 2026 को थलपति विजय के जन्मदिन के मौके पर रिलीज हो सकती है, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इन्हें भी पढ़े:-

 

 

जन नायकन’ के साथ क्या हुआ है?

फिल्म के कुछ सीन रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं।

विजय ने क्या प्रतिक्रिया दी?

उन्होंने लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

फिल्म कब रिलीज हो सकती है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, 22 जून 2026 को रिलीज होने की संभावना है।