Jubin Nautiyal Wedding News / Credit ; X
एंटरटेनमेंट डेस्क : Jubin Nautiyal Wedding News अपनी आवाज से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर गायक जुबिन नौटियाल अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। जुबिन ने उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव में एक बेहद निजी समारोह में अपनी बचपन की दोस्त के साथ सात फेरे लिए। इस शादी को पूरी तरह से गुप्त रखा गया था, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए।
मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल हो रही तस्वीरों के अनुसार, जुबिन की शादी सादगी से हुई। उन्होंने खूबसूरत वादियों के बीच अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। बताया जा रहा है कि जुबिन की पत्नी उनकी बचपन की सहेली हैं और दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। Jubin Nautiyal Marriage News हालांकि, अभी तक जुबिन ने आधिकारिक तौर पर अपनी पत्नी के नाम और पहचान का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीरों ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। जैसे ही इस सीक्रेट सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, चंद सेकंड्स में वह वायरल हो गई।
जुबिन नौटियाल ने अब तक 111 से ज्यादा फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में अपनी आवाज दी है। हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 के गाने आखिरी इश्क से उन्होंने एक बार फिर अपनी गायकी का जादू बिखेरा था। फ़िलहाल अब जुबिन अपनी निजी जिंदगी की नई पारी शुरू कर रहे हैं।