Jubin Nautiyal Wedding News : 111 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज देने वाले इस मशहूर सिंगर ने गुपचुप रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई सीक्रेट वेडिंग की पहली तस्वीर

मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव में बेहद निजी समारोह में शादी रचा ली। बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो गईं।

Jubin Nautiyal Wedding News : 111 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज देने वाले इस मशहूर सिंगर ने गुपचुप रचाई शादी,  सोशल मीडिया पर वायरल हुई सीक्रेट वेडिंग की पहली तस्वीर

Jubin Nautiyal Wedding News / Credit ; X

Modified Date: April 16, 2026 / 10:43 pm IST
Published Date: April 16, 2026 10:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जुबिन नौटियाल ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी
  • उत्तराखंड के पैतृक गांव में सादगी से हुआ समारोह
  • बचपन की दोस्त बनी जीवनसंगिनी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क : Jubin Nautiyal Wedding News अपनी आवाज से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर गायक जुबिन नौटियाल अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। जुबिन ने उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव में एक बेहद निजी समारोह में अपनी बचपन की दोस्त के साथ सात फेरे लिए। इस शादी को पूरी तरह से गुप्त रखा गया था, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

सादगी से की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल हो रही तस्वीरों के अनुसार, जुबिन की शादी सादगी से हुई। उन्होंने खूबसूरत वादियों के बीच अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। बताया जा रहा है कि जुबिन की पत्नी उनकी बचपन की सहेली हैं और दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। Jubin Nautiyal Marriage News  हालांकि, अभी तक जुबिन ने आधिकारिक तौर पर अपनी पत्नी के नाम और पहचान का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीरों ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। जैसे ही इस सीक्रेट सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, चंद सेकंड्स में वह वायरल हो गई।

111 से ज्यादा फिल्मों में दी अपनी आवाज़

जुबिन नौटियाल ने अब तक 111 से ज्यादा फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में अपनी आवाज दी है। हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 के गाने आखिरी इश्क से उन्होंने एक बार फिर अपनी गायकी का जादू बिखेरा था। फ़िलहाल अब जुबिन अपनी निजी जिंदगी की नई पारी शुरू कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें :

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.