KGF फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मशहूर अभिनेता का हुआ निधन, Hombale Films ने ट्वीट कर दी जानकारी

Ads

KGF फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मशहूर अभिनेता का हुआ निधन : KGF Actor KrishnaGRao passed away due to illness

  •  
  • Publish Date - December 8, 2022 / 06:12 AM IST,
    Updated On - December 8, 2022 / 06:12 AM IST

Police naxali muthbhed

मुंबई । सिनेमा जगत से एक बुरी खबर निकल कर सामने आ रही है। कन्नड़ इंड्रस्ट्री के एक सीनियर कैरेक्टर आर्टिस्ट का निधन हो गया है। वे केजीएफ सीरीज का हिस्सा भी रहे है। 70 की आयु में कन्नड़ एक्टर Krishna G Rao ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से फिल्मी जगत में शोक की लहर है।

यह भी पढ़े :  राहुल गांधी के इस बयान से मचा बवाल, जानें कांग्रेस नेता ने क्या कहा..

बताया जा रहा है कि कृष्णा जी राव बीते कुछ समय से स्वास्थय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्हें असली दिक्कत क्या थी। कृष्णा जी राव साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार थे। वो केजीएफ के अलावा कई बड़ी पॉपुलर फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। बढ़ती उम्र के साथ उन्हें कई परेशानियां शुरू हो गई थीं।

यह भी पढ़े :  राहुल गांधी के इस बयान से मचा बवाल, जानें कांग्रेस नेता ने क्या कहा..

कृष्णा जी राव अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। रास्ते में उन्हें थकावट महसूस हुई और उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर ने एक्टर को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वो उन्हें बचा नहीं सके। Hombale Films प्रोडक्शन ने ट्वीट करके एक्टर के निधन की पुष्टि की है।