Kunickaa Sadanand Viral Video/Image Credit: INSTAGRAM
मुंबई: Kunickaa Sadanand Viral Video: 90 की दशक की मशहूर और बोल्ड एक्ट्रेस में से एक कुनिका सदानंद इन दिनों टीवी जगत के सबसे चर्चित शो बिग बॉस 19 में नजर आ रही है। बिग बॉस के घर में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री लेने के बाद से कुनिका लगातार चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने शो में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। वहीं कुनिका सदानंद का एक बयान सामने आया है। इस बयान ने पूरी इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है। कुनिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं सींगर कुमार सानू के बेटे ने भी कुनिका के वीडियो पर रिएक्ट किया है।
Kunickaa Sadanand Viral Video: दरअसल, एक्ट्रेस कुनका सदानंद सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में गई थी और वहां उन्होंने अपने निजी जीवन के बारे में कई खुलासे किए थे। कुनिका ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में होने वाली घटनाओं पर बात की। बातों ही बातों में उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री में रेप नहीं होते हैं। ना ही मैं ऐसा मानती हूं। कहीं ना कहीं लड़की की तरफ से इशारा जाता है। मैंने कभी नहीं सुना है कि ऐसी लड़कियों का रेप हुआ है।
कुनिका ने अपने बयान में आगे कहा कि, अब जैसे मैं आपके पास आई काम के लिए, कहा कि सर मैं आपके साथ काम करना चाहती हूं। अगर कुछ होगा, तो बताइएगा। इसके बाद वो लड़कियों के काम मांगने का दूसरा तरीका बताती हैं। एक्ट्रेस शरमाते हुए कहती हैं कि सर मैं आपके साथ काम चाहती हूं। ये क्या है, इस तरह से काम मांगने का मतलब क्या है।
Kunickaa Sadanand Viral Video: कुनिका सदानंद के इस बयान पर सिंगर कुमार सानू के बेटे ने कहा कि, उन्होंने जीवन भर यही किया। शादीशुदा मर्दों के साथ…. मुंह खोलना नहीं है ज्यादा, बहुत धोतियां खुल जाएंगी फिर।कुनिका और उनके बेटे अयान बता चुके हैं कि उनकी मां कुमार सानू के साथ लिवइन रिलेशनशिप में थीं। दोनों का रिश्ता बहुत टॉक्सिक था। इस बीच जान का कमेंट बताता है कि वो कुनिका और उनके बेटे के स्टेटमेंट से नाराज हैं। उन्होंने सारी भड़ास कमेंट में निकाल दी।