लता मंगेशकर ने ईशा को भेजा खास तोहफा

लता मंगेशकर ने ईशा को भेजा खास तोहफा

लता मंगेशकर ने ईशा को भेजा खास तोहफा
Modified Date: December 3, 2022 / 09:49 pm IST
Published Date: December 3, 2022 9:49 pm IST

 बॉलीवुड एक्ट्रैस ईशा देओल ने अक्तूबर में बेटी को जन्म दिया है.अब तक उन्हें बधाई और उपहार मिल रहे है इसी बीच  हाल ही में इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर लता मंगेशकर ने  ईशा को मां बनने के बाद स्पेशल गिफ्ट और अपना आशीर्वाद भेजा है. दरअसल, हेमा मालिना और लता जी एक-दूसरे के बहुत करीब हैं. दोनों में काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं. कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में हेमा ने लता जी से अपने रिश्ते के बारे में बताया था कि इस इंडस्ट्री में जहां हर शुक्रवार को रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं, मैं खुद को खुशनसीब समझती हूं कि मेरे कुछ यहां परमानेंट रिलेशनशिप्स हैं.
हेमा के लिए लता जी ने 1969 में उनकी पहली फिल्म सपनों के सौदागर के लिए गाना गाया था। उसके बाद वो उनकी  फिल्मों की आवाज बन गईं. उनकी सिंगिंग से स्क्रीन पर मेरी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी लगती थी। दोनों की बॉन्डिंग इतनी अच्छी थी कि हेमा चाहती थीं कि लता जी उनकी हर फिल्म में गाना गाएं। कहा जाता है कि हेमा ने गुलजार की फिल्म ‘मीरा’ को छोड़ दिया था क्योंकि लता जी ने फिल्म के लिए गाने से मना कर दिया था। दरअसल लता जी ने मीरा भजन अपने भाई के लिए रिकॉर्ड किया था, इसलिए उन्होंने इस फिल्म में गाने से मना कर दिया था.


लेखक के बारे में