टोन्ड बॉडी में लौटी मॉडल लीजा हेडन

टोन्ड बॉडी में लौटी मॉडल लीजा हेडन

टोन्ड बॉडी में लौटी मॉडल लीजा हेडन
Modified Date: December 3, 2022 / 10:16 pm IST
Published Date: December 3, 2022 10:16 pm IST

 बॉलीवुड एक्ट्रैस और मॉडल लीजा हेडन इन दिनों अपनी टोंड  बॉडी और  नीले समुंदर के किनारे अपनी खास बिकिनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में हैं. इन तस्वीरों में लीजा समुंदर किनारे अपनी फैमिली के साथ मस्ती करती नजर आ रही है। जी हाँ  लीजा अपनी टोन्ड बॉडी में वापस आ गई है. उनकी टोन्ड बॉडी को देखकर शायद ही कोई कह सकेगा कि कुछ ही महीने पहले उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। लीजा ने ये  तस्वीरें काफी वायरल की है. कुछ फोटो में  वह अपने पति और बेटे जैक के साथ मस्ती करती नजर आ रही है।  लीजा इंस्टाग्राम पर लंबे समय से छाई हुई हैं, पहले वह प्रेग्नेंसी के फोटो शेयर करने की वजहों से खबरों की सुर्खियां बनी हुई थीं।उन्होंने इस दौरान वेब सीरिज ‘द ट्रिप’ की शूटिंग भी की थी। उसके बाद बेटे जैक के जन्म के समय भी उन्होंने सुंदर तस्वीरें पोस्ट की थीं। जैक का जन्म इस साल 17 मई को हुआ था।


लेखक के बारे में