Love And War Release Date | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की मोस्ट एंटिसिपेटेड अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ (Love And War) को लेकर जबरदस्त चर्चा है। फिल्म की रिलीट डेट को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब वो इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। मेकर्स ने इसे क्लियर कर दिया है। अब ये फिल्म 2027 के शुरुआती महीने में सिनेमाघरों में दस्तक (Love And War Release Date) देने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विकी कौशल भी शामिल हैं।
Love And War Release Date ये फिल्म 21 जनवरी, 2027 को रिलीज होने वाली है। भंसाली प्रोडक्शन ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। कमाल की बात है कि ये फिल्म ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत-छत्रपती शिवाजी महाराज’ फिल्म से क्लैश करने वाली है।
Love And War Release Date Out Now बता दें कि हाल के दशकों की सबसे बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में से एक मानी जा रही इस फिल्म में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी, जो एक हाई-स्टेक ड्रामा पेश करेगी। भव्य स्तर पर बनी लव एंड वॉर, संजय लीला भंसाली की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। अपनी भव्य कहानी और इमोशनल गहराई के साथ, यह फिल्म भारत की सबसे बड़ी लव सागा और इंडियन सिनेमा की सबसे शानदार रोमांटिक फिल्मों में से एक बनकर उभर रही है।
संघर्ष और गहरे जज़्बातों की पृष्ठभूमि में सेट यह फिल्म प्यार, दोस्ती, धोखा और जुनून जैसे पहलुओं को दिखाती है, जो एक दमदार और इमर्सिव सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। भंसाली की फिल्मों की वही खास पहचान, यानी ऐसी कहानी जो आपको अपनी दुनिया में डुबो दे और लाजवाब विजुअल्स यानी इस फिल्म में भी वो सब कुछ देखने को मिलेगा। उम्मीद यही है कि ये फिल्म न सिर्फ बड़े लेवल पर बनी होगी, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों के दिल को भी गहराई से छू जाएगी।
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म, जो अपनी बारीक कहानी और शानदार विजुअल वर्ल्ड के लिए जाने जाते हैं, स्केल और गहराई दोनों का बेहतरीन मेल पेश करने की उम्मीद है। लव एंड वॉर हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।