आयुष शर्मा और वारिना हुसैन निकल पड़े लवरात्रि प्रमोशन पर

Ads

आयुष शर्मा और वारिना हुसैन निकल पड़े लवरात्रि प्रमोशन पर

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 11:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

मुंबई। आयुष शर्मा और वारिना हुसैन ने हाल ही में बांद्रा के एक कॉलेज का दौरा किया था जहाँ यह युवा जोड़ी छात्रों के बीच अपनी फिल्म “लवरात्री” का प्रचार करते हुए नज़रआई। ज्ञात हो कि अपने  ट्रेलर लॉन्च के बाद लवरात्री चर्चा का विषय बनी हुई है। 

ये भी पढ़ें –फ़िल्म तुम्बाड का डरावना टीज़र हुआ रिलीज

आयुष शर्मा और वारिना हुसैन ने अपने इस प्रचार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की थी। और इसी के साथ फ़िल्म की मुख्य जोड़ी ने जोरशोर से फ़िल्म के प्रचार का आगाज़ कर दिया है।चूंकि गरबा कहानी का एक अनिवार्य हिस्सा है इसिलए आयुष और वारिना को गरबा सीखने के लिए कठिन प्रशिक्षण से गुज़रना पड़ा था। आयुष और वारिना अक्सर गरबा अभ्यास की तस्वीरें और वीडियो के साथ अपने प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित करते आये है।

नीरेन भट्ट द्वारा लिखित यह फ़िल्म अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित है जो “लवरात्री” के साथ निर्देशन के क्षेत्र में अपनी शुरुवात कर रहे है। यह रोमांटिक ड्रामा सलमान खान फिल्म्स के अगले वेंचर को चिह्नित करेगा।अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत बनी “लवरात्री” 5 अक्टूबर, 2018 के दिन नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

वेब डेस्क IBC24