Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी को शादी पर इस शख्स ने दी बद्दुआ! कहा- अगर 5 साल भी चली शादी तो…
Maxtern comments on Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी को शादी पर इस शख्स ने दी बद्दुआ! कहा अगर 5 साल भी चली शादी तो...
sonakshi sinha wedding trolling
Maxtern comments on Sonakshi Sinha Wedding: मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा 23 जून यानी आज एक्टर जहीर इकाबल संग शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा का एक्टर जहीर इकबाल से शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चल रही है। बहुत से लोग इनकी शादी से नाखुश हैं तो कुछ लोग इन पर भद्दे-भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर स्टार्स अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। साथ ही सभी दोनों को बधाई दे रहे हैं। वैसे बता दें कि सोनाक्षी अपने लॉन्ग टाइ ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी करने पर काफी खुश नजर आ रही हैं। लेकिन इसी बीच सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर पॉपुलर गेमर और यूट्यूबर मैक्सटर्न ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसे सुनने के बाद एक्ट्रेस भड़क सकती हैं।
जानें किस बयान पर मचा बवाल
वैसे बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी के समय ऐसी घटिया बातें करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि मशहूर यूट्यूबर सागर ठाकुर यानी कि मैक्सटर्न है। अपने X हैंडल पर उसने लिखा कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी 5 साल से ज्यादा चले तो मेरा नाम बदल देना। अब इस ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने कहा कि तू चल जाएगा क्या अगले 5 सालों तक? एक यूजर ने कहा कि आप होते कौन हो दूसरों की पर्सनल लाइफ पर कमेंट करने वाले। थोड़ी शर्म करो। एक ने कहा कि तूने तो खुद का नाम बदल ही रखा है। बाप का दिया हुआ नाम तो तुझे पसंद नहीं।
Sonakshi Sinha ki shaadi 5 saal se jyada chale toh mera naam badal dena!
— Maxtern (@RealMaxtern) June 22, 2024
ट्रोल हुए मैक्सटर्न
एक ट्रोलर ने तो यह भी कहा कि जहीर इकबाल से भी थप्पड़ खाना है क्या? एक ने सवाल किया, ‘क्या रखना है तेरा नाम, मैक्सटर्न छपरी या एल्विश की पिटाई वाला कुत्ता?’ एक बोला, ‘सूअर नाम कैसा रहेगा?’ सोनाक्षी के एक फैन ने लिखा, ‘तुम जैसे लोग बद्दुआ देने के अलावा और कुछ कर भी नहीं सकते, क्योंकि शक्ल-अक्ल और शिक्षा, सब कुछ में बद्दुआ देना ही सीखा है तुमने।’ इस तरह लोग मैक्सटर्न के कमेंट पर भड़के हुए नजर आ रहे हैं।
DJ गणेश परफॉर्म करेंगे परफॉर्म
Maxtern comments on Sonakshi Sinha Wedding: बता दें कि आज सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिसेप्शन पार्टी में DJ गणेश परफॉर्म करने वाले हैं। गणेश इंडस्ट्री के फेमस DJ माने जाते हैं। उन्हें कई इवेंट, पार्टीज में परफॉर्मेंस देते हुए देखा गया है। अब रिपोर्ट की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा के रिसेप्शन के लिए DJ गणेश करीब 1000 लोगों को एंटरटेन करते दिखेंगे। ये पार्टी सुबह 4 बजे तक चलने की खबर है। ये रात बेहद खास होने वाली है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Facebook


