नई दिल्ली। Milind Soman romance with wife : बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक मिलिंद सोनम और उनकी पत्नी के रोमांस का एक और वीडियो सामने आया है। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया में खूब हो रही है। बता दें कि मिलिंद सोमन रोमांटिक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वे अक्सर अपनी पत्नी अंकिता कोंवर के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करते हैं। वहीं इस बार सामने आए उनके लेटेस्ट पोस्ट ने लोगों को हैरान कर दिया है।
यह भी पढ़ेंः Sushant Singh Rajput की इस टी-शर्ट पर मचा हंगामा, लोगों ने की Flipkart को बायकॉट करने की मांग
Milind Soman romance with wife : बता दें कि मिलिंद सोमन और अंकिता अक्सर सोशल मीडिया पर गोल्स देते हैं, वहीं उनका हाल का शेयर किया वीडियो भी कुछ इसी बात की गवाही दे रहा है। दरअसल मिलिंद सोमन और उनकी वाइफ अंकिता कोंवर ने अंडर वॉटर स्कूबा डाइव की एक वीडियो शेयर किया है, जहां दोनों ही पानी के अंदर दिल बनाते दिखाए दिए। मिलिंद ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन लिखाए श्श्एक साथ ज्यादा से ज्यादा एक्सप्लोर करें।
यह भी पढ़ेंः गरीबों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, मुख्यमंत्री ने कहा-जल्द होगी इस योजना की शुरूआत
इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म ब्रह्मास्त्र का केसरिया गाना चल रहा है। जाहिर है मिलिंद अंकिता को कितना प्यार करते हैं। इस वीडियो के जरिए बताना चाहते हैं। मिलिंद ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। जहां वो जता सकें कि वो अंकिता से किस कदर जुड़े हुए हैं। ये वीडियो फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है।