Mouni Roy Divorce News: पति से तलाक लेंगी बॉलीवुड की ये फेमस एक्ट्रेस, शादी के महज इतने साल बाद ही पति से होंगी अलग, सोशल मीडिया पर खुद किया कंफर्म

Mouni Roy Divorce News: मौनी रॉय और उनके पति ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी कंफर्म किया है कि, शादी के 4 साल बाद दोनों तलाक ले रहे हैं।

Mouni Roy Divorce News: पति से तलाक लेंगी बॉलीवुड की ये फेमस एक्ट्रेस, शादी के महज इतने साल बाद ही पति से होंगी अलग, सोशल मीडिया पर खुद किया कंफर्म

Mouni Roy Divorce News / Image Source : X Handle

Modified Date: May 14, 2026 / 08:23 pm IST
Published Date: May 14, 2026 8:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अभिनेत्री मौनी रॉय पिछले कुछ समय से अपने पति से तलाक लेने की ख़बरों को लेकर चर्चा में बनी हुई है।
  • मौनी रॉय और उनके पति ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी कंफर्म किया है कि, शादी के 4 साल बाद दोनों तलाक ले रहे हैं।
  • 2022 में हुई थी मौनी रॉय और सूरज की शादी।

Mouni Roy Divorce News: मुंबई: बॉलीवुड और टीवी जगज की फेमस अभिनेत्री मौनी रॉय पिछले कुछ समय से अपने पति से तलाक लेने की ख़बरों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। मौनी रॉय और उनके बिजनेसमैन पति सूरज नांबियार ने शादी में चल रही खटपट की सभी अफवाहों पर फाइनली जवाब दे दिया है। कपल ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी कंफर्म किया है कि, शादी के 4 साल बाद दोनों तलाक ले रहे हैं।

मौनी-सूरज का होगा तलाक

मौनी रॉय और उनके पति सूरज पिछले कई दिनों से अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते में दरार और तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं। (Mouni Roy Divorce News) इसी बीच अब मौनी रॉय ने एक नया स्टेटमेंट जारी कर इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर किया है।

मौनी और सूरज ने जारी किया स्टेटमेंट

Mouni Roy Divorce News:  अपने जॉइंट स्टेटमेंट में मौनी और सूरज ने लिखा है कि- हम दुख के साथ देख रहे हैं कि मीडिया के कुछ लोग हमारी निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखल दे रहे हैं। हम यह कहना चाहते हैं कि हमने आपसी समझ के साथ अलग होने का फैसला किया है और इस समय को शांति और निजी तौर पर संभाल रहे हैं। (Mouni Roy Divorce News) ‘हमारी निजी जिंदगी को लेकर कई झूठी और मनगढ़ंत कहानियां फैलाई गई हैं, जो हमारे रिश्ते की सच्चाई नहीं दिखातीं। काफी सोच-विचार और बदलती प्राथमिकताओं के बाद हमने सम्मान और समझदारी के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला लिया है।’

कपल ने आगे लिखा- फिलहाल हम इस दौर को समझदारी और निजी तरीके से संभालने पर ध्यान दे रहे हैं। हम आगे भी अपनी दोस्ती को बनाए रखने की कोशिश करेंगे। इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने और हमें लगातार सपोर्ट देने के लिए हम सभी का दिल से धन्यवाद करते हैं। — मौनी और सूरज

कपल के बीच 2024 से चल रही थी खटपट

Mouni Roy Divorce News:  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मौनी रॉय ने 2022 में सूरज नांबियार के साथ शादी की थी। कपल ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद ये फैसला लिया था। मौनी और सूरज के टूटे रिश्ते की चर्चा बीते कुछ दिनों से चल रही थी। जहां कहा जा रहा था कि सूरज ने मौनी को धोखा दिया है। (Mouni Roy Divorce News)  हालांकि, एक्ट्रेस ने इन सभी अटकलों का जवाब न देते हुए बीते दिनों स्टेटमेंट जारी कर प्राइवेसी रखने की अपील की थी।

माना जा रहा है कि मौनी और सूरज ने तलाक का ऐलान करने और इस फैसले तक पहुंचने में काफी सोच-विचार किया। लेकिन लगातार बढ़ती अफवाहों ने उन्हें तलाक का ऐलान करने पर मजबूर कर दिया। मौनी के इंस्टाग्राम को देखें तो 2024 के बाद से वो पति सूरज संग नहीं दिखीं। न ही उन्होंने कोई सोशल मीडिया पोस्ट किया। दो साल तक मौनी अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने कामयाब रहीं। हाल ही में एक्ट्रेस को चीट करने के इल्जामों के बाद सूरज ने अपना इंस्टाग्राम भी बंद कर दिया था।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.