Mouni Roy and Suraj Nambiar Relationship: बॉलीवुड के ये लव बर्ड्स होंगे अलग? इस फेमस एक्ट्रेस ने पति को किया अनफॉलो, तस्वीरें भी डिलीट की… बढ़े तलाक के कयास

Mouni Roy and Suraj Nambiar Relationship: बॉलीवुड के ये लव बर्ड्स होंगे अलग? इस फेमस एक्ट्रेस ने पति को किया अनफॉलो, तस्वीरें भी डिलीट की… बढ़े तलाक के कयास

mouni roy/ image source: mahipalpanwar0 x handle

Modified Date: May 12, 2026 / 02:26 pm IST
Published Date: May 12, 2026 2:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मौनी-सूरज रिलेशन में उठे सवाल
  • इंस्टाग्राम पर अनफॉलो की चर्चा
  • तस्वीरें डिलीट करने से बढ़ा सस्पेंस

Mouni Roy and Suraj Nambiar Relationship: एंटरटेरमेंट डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नाम्बियार एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दोनों को इंडस्ट्री की सबसे क्यूट जोड़ियों में से एक माना जाता रहा है। लंबे समय तक डेट करने के बाद इस कपल ने 22 जनवरी 2022 को शादी की थी, जिसके बाद से ही दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर रही। लेकिन अब सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ गतिविधियों ने फैंस को हैरान कर दिया है।

Mouni Roy: दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो किया

दरअसल, इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सूरज की सभी तस्वीरें भी हटा दी हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। फैंस लगातार कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या दोनों के बीच सब ठीक है या फिर किसी तरह की अनबन चल रही है।

Mouni Roy and Suraj Nambiar: अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया

हालांकि अभी तक इस पूरे मामले पर मौनी रॉय या सूरज नाम्बियार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि यह सिर्फ सोशल मीडिया एक्टिविटी है या फिर इसके पीछे कोई बड़ी वजह है। फैंस को अब कपल के बयान का इंतजार है।

बता दें कि मौनी रॉय और सूरज की मुलाकात साल 2019 में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और परिवार की सहमति के बाद शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी में करीब 110 मेहमान शामिल हुए थे और यह समारोह मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है और ‘देवों के देव महादेव’ से लेकर ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों तक में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।