मुंबईः Poonam Pandey Topless कंगना रनौत का शो Lock Upp इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में एक से बढ़कर एक बोल्ड कंटेंस्टेंट शामिल हुए हैं, लेकिन शो में सबसे ज्यादा चर्चा पूनम पांडेय की हो रही है। कंगना ने अपने बोल्ड अंदाज से शो को होस्ट करने वाली कंगना रनौत का दिल जीत लिया है, बल्कि दर्शक भी उन से बेहद खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में पूनम पांडेय ने अपने वादे को पूरा करने के लिए शो में टॉप उतार दिया था। लेकिन अब पूनम पांडेय ने शो के एक कंटेस्टेंट शिवम शर्मा को किस करके फिर से खलबली मचा दी है।
Poonam Pandey Topless इन सबकी शुरुआत कुछ ऐसे हुए कि पूनम और शिवम शर्मा एक-दूसरे से मजाक कर रहे थे, इसी दौरान शिवम पूनम के पास जाते हैं और उनसे कहते हैं- ‘मैं कितना खुशनसीब हूं, कि मैं आपके पास बैठा हूं।’ इसके बाद वह पूनम पांडे से किस की डिमांड करते हैं। इस पर पूनम भी उनकी ख्वाहिश पूरी करती हैं और उनके गाल पर किस कर देती हैं।
पूनम जैसे ही शिवम को किस करती हैं, वह हैरान रह जाते हैं और खुशी से कहते हैं- ‘आज मैं गाल नहीं धोऊंगा, अब तो मैं महंगा आदमी हो गया हूं, रेट बढ़ गया है हमारा। अब तो सब जलेंगे मुझसे।’ इससे पहले पूनम पांडे ने खुद को एलिमिनेशन से बचाने के लिए फैंस से वादा किया था कि अगर वह उन्हें बचाते हैं तो वह शो में ऑन कैमरा टॉपलेस होंगी, जिसके बाद उन्होंने अपना वादा पूरा भी किया।
Read More: सचिवालय सहायक सहित इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, स्नातक पास युवा भी कर सकेंगे आवेदन
पूनम कहती हैं- ‘हैलो जो कोई भी मुझे सुन रहा है, इस चार्जशीट से मुझे बचा लीजिए। मैं कसम खाती हूं भगवान की, तुम लोगों को इतना मस्त सरप्राइज दूंगी ना। ऑन कैमरा लाइव, वो भी पूनम स्टाइल में। आप लोग बस मुझे वोट दीजिए और देखिए क्या होता है।’ इसके बाद पूनम को सबसे ज्यादा वोट मिले और पूनम ने अपना वादा पूरा करते हुए टी-शर्ट निकाल दी। इसके साथ ही उन्होंने थैंक यू भी कहा।
https://twitter.com/Shivamatics/status/1510720070573432833