अब राधे माँ भी आएंगी फिल्मों में नजर

अब राधे माँ भी आएंगी फिल्मों में नजर

अब  राधे माँ भी आएंगी फिल्मों में  नजर
Modified Date: December 4, 2022 / 10:28 am IST
Published Date: December 4, 2022 10:28 am IST

 

 डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम जेल में सजा काट रहे और अब उनके बाद अब विवादों में रहने वाली राधे मां बहुत जल्द फिल्मों में एंट्री करने वाली हैं. राधें मां ने ये बात एक निजी अस्पताल को दिए इंटरव्यू में कही दौरान राधे मां ने कहा कि वह धार्मिक मूवीज में काम करना चाहती हैं और इस पर काम भी चल रहा है. इंटरव्यू के दौरान राधे मां ने नाच गाने से लेकर छोटे कपड़ों, अखाड़ा परिषद के फर्जी बाबाओं की लिस्ट में नाम, समेत कई सवालों का बहुत ही बेबाकी से जवाब दिया। राधे मां ने कहा कि वह दुनिया के खातिर अपना लाइफस्टाइल नहीं छोड़ सकती हैं।

बता दें कि उन्होंने यह भी माना कि उन्हें नकली जूलरी और सस्ते कपड़े पहनने से कोई परहेज नहीं है। कुछ दिनों पहले राधे मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसे अश्लील माना गया। इस वीडियो को उनके ही किसी भक्त ने वायरल किया था। राधे मां ने इस घटना को याद करते हुए भावुक हो गई और बोलीं कि ऐसे भक्तों को दफा हो जाना चाहिए। इंटरव्यू के आखिर में जवाब देते-देते राधे मां रोने लगी. राम रहीम  पहले राधे माँ अपने वीडिओ में अखियों के झरोखो से गाने में फुदक फुदक कर डांस करने  और अपनी एक भक्त की ज़िंदगी ख़राब  और उससे पैसे की मांग को लेकर चर्चा में आई थी। 


लेखक के बारे में