Ramakant Dayma Death News: नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर, 71 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, पिछले लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Ramakant Dayma Death News: नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर, 71 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, पिछले लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Ramakant Dayma Death News: नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर, 71 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, पिछले लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Ramakant Dayma Death News | Photo Credit: AI

Modified Date: May 27, 2026 / 07:37 am IST
Published Date: May 27, 2026 7:36 am IST
HIGHLIGHTS
  • 71 वर्ष की उम्र में निधन
  • चक दे! इंडिया और स्कैम 1992 में यादगार अभिनय
  • पत्नी डॉ. आशा नैथानी और बेटी यशस्विनी दायमा

मुंबई: Ramakant Dayma Death News ‘चक दे! इंडिया’, ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ और ‘राम सेतु’ जैसी फिल्मों एवं सीरीज में अपने अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता रमाकांत दायमा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके एक पारिवारिक मित्र ने यह जानकारी दी। वह 71 वर्ष के थे। दायमा पिछले कई महीनों से अस्वस्थ थे, लेकिन उनकी मृत्यु के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया।

Ramakant Dayma Passed Away फिल्म उद्योग का एक जाना-माना चेहरा रहे दायमा को पिछले कुछ वर्षों में उनके बहुमुखी अभिनय के लिए काफी सराहा गया था। उन्होंने ‘चक दे! इंडिया’ में भारतीय हॉकी महासंघ से जुड़े एक अधिकारी की भूमिका निभाई थी, जबकि ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ में उन्होंने स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता के पिता शांतिलाल मेहता का किरदार निभाया था।

उनके परिवार में पत्नी डॉ. आशा नैथानी और बेटी यशस्विनी दायमा हैं। यशस्विनी भी एक अभिनेत्री हैं और उन्होंने ‘डियर जिंदगी’ तथा ‘दिल्ली क्राइम’ जैसी वेब सीरीज एवं फिल्मों में काम किया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।