Home » Entertainment » Firing Outside Rohit Shetty’s House in Juhu: Lawrence Bishnoi Gang Threatens Bollywood
Rohit Shetty House Firing : राउंड फायरिंग और बाबा सिद्दीकी जैसा अंजाम देने की चेतावनी! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर अब ये मशहूर प्रोड्यूसर
Ads
मुंबई के जुहू में रोहित शेट्टी के घर के बाहर देर रात फायरिंग की गई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली और डायरेक्टर को गंभीर धमकी दी। मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है, जबकि बॉलीवुड स्टार्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
एंटरटेनमेंट डेस्क : मुंबई के जुहू इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। ( Lawrence Bishnoi Gang Threat )बीती देर रात हुई इस वारदात ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। घटना के तुरंत बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।
रात करीब 12:45 बजे हुई फायरिंग
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात करीब 12:45 बजे हुई। हमलावर बाइक पर सवार होकर जुहू स्थित ‘शेट्टी टावर’ पहुंचे थे। उन्होंने टावर की पहली मंजिल, जहां रोहित शेट्टी का जिम एरिया है, वहां पांच राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।घटना के कुछ ही घंटों बाद, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली।( Rohit Shetty House Firing )
गैंग की ओर से जारी पोस्ट में शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई जैसे गैंगस्टर्स के नाम शामिल हैं। पोस्ट में रोहित शेट्टी को सीधी धमकी देते हुए लिखा गया कि यह सिर्फ एक ‘ट्रेलर’ था। गैंग ने आरोप लगाया कि रोहित उनके काम में दखल दे रहे थे।धमकी में यह भी कहा गया कि अगर उन्होंने अपनी आदतें नहीं सुधारीं, तो अगली बार गोलियां घर के बाहर नहीं, बल्कि उनके बेडरूम के अंदर सीधे उनकी छाती पर चलाई जाएंगी। ( Rohit Shetty News Update )इसी पोस्ट के जरिए पूरे बॉलीवुड को चेतावनी दी गई है कि उनका अंजाम बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हो सकता है।
तलाश में जुटी पुलिस
मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी का आधिकारिक बयान दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है। ( Entertainment News Hindi )लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा दी गई इस खुली चुनौती के बाद बॉलीवुड स्टार्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि सोशल मीडिया पोस्ट का असली स्रोत क्या है और क्या यह वास्तव में बिश्नोई गैंग की ही साजिश है।
जुहू में फ़िल्ममेकर Rohit Shetty के घर (शेट्टी टावर) के बाहर
रात करीब 1 बजे लगभग 6 राउंड फायरिंग हुई।
इस फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा Lawrence Bishnoi गैंग की तरफ़ से किया गया है।
फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर डाले गए पोस्ट में साफ लिखा गया है कि इस घटना की जिम्मेदारी… pic.twitter.com/akJwWCKEMT
यह घटना मुंबई के जुहू इलाके में रोहित शेट्टी के घर ‘शेट्टी टावर’ के बाहर रात करीब 12:45 बजे
फायरिंग में किसी को चोट लगी?
गनीमत रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।
किसने हमले की जिम्मेदारी ली है और धमकी क्या दी?
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में रोहित शेट्टी को धमकी दी गई कि यह केवल ‘ट्रेलर’ था और अगली बार हमला सीधे उनके बेडरूम तक किया जा सकता है।