Rohit Shetty House Firing : राउंड फायरिंग और बाबा सिद्दीकी जैसा अंजाम देने की चेतावनी! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर अब ये मशहूर प्रोड्यूसर

मुंबई के जुहू में रोहित शेट्टी के घर के बाहर देर रात फायरिंग की गई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली और डायरेक्टर को गंभीर धमकी दी। मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है, जबकि बॉलीवुड स्टार्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Rohit Shetty House Firing : राउंड फायरिंग और बाबा सिद्दीकी जैसा अंजाम देने की चेतावनी! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर अब ये मशहूर प्रोड्यूसर

Rohit Shetty House Firing / Image Source : x

Modified Date: February 1, 2026 / 08:32 pm IST
Published Date: February 1, 2026 8:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जुहू स्थित रोहित शेट्टी के घर के बाहर देर रात बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की।
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली और डायरेक्टर को सीधी धमकी दी।
  • मुंबई क्राइम ब्रांच जांच में जुटी, बॉलीवुड स्टार्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

एंटरटेनमेंट डेस्क : मुंबई के जुहू इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। ( Lawrence Bishnoi Gang Threat )बीती देर रात हुई इस वारदात ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। घटना के तुरंत बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।

रात करीब 12:45 बजे हुई फायरिंग

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात करीब 12:45 बजे हुई। हमलावर बाइक पर सवार होकर जुहू स्थित ‘शेट्टी टावर’ पहुंचे थे। उन्होंने टावर की पहली मंजिल, जहां रोहित शेट्टी का जिम एरिया है, वहां पांच राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।घटना के कुछ ही घंटों बाद, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली।(  Rohit Shetty House Firing )
गैंग की ओर से जारी पोस्ट में शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई जैसे गैंगस्टर्स के नाम शामिल हैं। पोस्ट में रोहित शेट्टी को सीधी धमकी देते हुए लिखा गया कि यह सिर्फ एक ‘ट्रेलर’ था। गैंग ने आरोप लगाया कि रोहित उनके काम में दखल दे रहे थे।धमकी में यह भी कहा गया कि अगर उन्होंने अपनी आदतें नहीं सुधारीं, तो अगली बार गोलियां घर के बाहर नहीं, बल्कि उनके बेडरूम के अंदर सीधे उनकी छाती पर चलाई जाएंगी। ( Rohit Shetty News Update )इसी पोस्ट के जरिए पूरे बॉलीवुड को चेतावनी दी गई है कि उनका अंजाम बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हो सकता है।

तलाश में जुटी पुलिस

मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी का आधिकारिक बयान दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है। ( Entertainment News Hindi )लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा दी गई इस खुली चुनौती के बाद बॉलीवुड स्टार्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि सोशल मीडिया पोस्ट का असली स्रोत क्या है और क्या यह वास्तव में बिश्नोई गैंग की ही साजिश है।

न्हें भी पढ़े:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.