Salman Khan Angry on Paparazzi : पैपराजी पर भड़के सलमान खान! देर रात अस्पताल के बाहर जमकर लगाई फटकार, बैक-टू-बैक 4 पोस्ट करके दी खौफनाक चेतावनी

Salman Khan मुंबई के माहिम इलाके स्थित एक अस्पताल के बाहर पैपराजी के व्यवहार पर भड़क गए। बताया जा रहा है कि अस्पताल से बाहर निकलते समय फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया, जिसके बाद अभिनेता ने नाराजगी जताई और देर रात इंस्टाग्राम पर चार पोस्ट शेयर कर मीडिया को सख्त चेतावनी दी। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Salman Khan Angry on Paparazzi : पैपराजी पर भड़के सलमान खान! देर रात अस्पताल के बाहर जमकर लगाई फटकार, बैक-टू-बैक 4 पोस्ट करके दी खौफनाक चेतावनी

Salman Khan Angry on Paparazzi / Image Source : INSTAGRAM

Modified Date: May 20, 2026 / 01:30 pm IST
Published Date: May 20, 2026 1:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सलमान खान अस्पताल के बाहर पैपराजी पर भड़के
  • फोटोग्राफर्स द्वारा घेरने पर जताई कड़ी नाराजगी
  • देर रात इंस्टाग्राम पर 4 पोस्ट शेयर किए

एंटरटेनमेंट डेस्क : Salman Khan Angry on Paparazzi बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है। मुंबई के एक अस्पताल के बाहर कुछ पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और तस्वीरें खींचने लगे। अस्पताल जैसी जगह पर ऐसा बर्ताव देखकर सलमान खान इतने नाराज हुए कि उन्होंने देर रात एक के बाद एक चार पोस्ट शेयर कर दिए। उन्होंने साफ शब्दों में मीडिया को चेतावनी दी है कि वे किसी के दुख का फायदा न उठाएं। अस्पताल के बाहर का उनका यह वीडियो और उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

अस्पताल के बाहर क्या हुआ था?

यह पूरी घटना मुंबई के माहिम इलाके में मौजूद हिंदुजा अस्पताल की है। सलमान खान वहां अपने किसी करीबी से मिलने गए थे। Paparazzi Misbehavior Mumbai Hospital  मिली जानकारी के अनुसार कुछ फोटोग्राफर्स ने रास्ते में ट्रैफिक सिग्नल पर ही उनकी गाड़ी की तस्वीरें लीं और फिर पीछा करते हुए अस्पताल तक पहुंच गए। जब सलमान खान अस्पताल से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी की तरफ जा रहे थे, तब फोटोग्राफर्स ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

भाई-भाई’ चिल्लाने से भड़के भाईजान

कैमरों की फ्लैशलाइट जलने लगी और लोग जोर-जोर से ‘भाई-भाई’ चिल्लाने लगे। अस्पताल के सामने ऐसी हरकत देखकर सलमान खान भड़क गए। उन्होंने फोटोग्राफर्स को डांटा और पूछा कि अगर तुम्हारे परिवार का कोई इंसान अंदर भर्ती होता, तो क्या तुम तब भी ऐसा ही करते? सलमान का गुस्सा देखकर फोटोग्राफर्स डर गए और उन्होंने तुरंत उनसे माफी मांग ली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

Salman Khan Instagram Post Captions सलमान खान की वो 4 चेतावनियां

अस्पताल से लौटने के बाद भी सलमान खान शांत नहीं हुए। उन्होंने रात के करीब 2 बजे इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं और कैप्शन में लिखा “अगर मुझे अस्पताल में कोई ऐसा प्रेस वाला दिखता है, जो मेरे दर्द का मजा ले रहा हो। वही प्रेस, जिसके लिए मैं हमेशा खड़ा रहा, जिससे बात की, जिसका ख्याल रखा ताकि वे भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें.। उन्होने दूसरे पोस्ट में लिखा की अगर वे मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं… तो चुप रहें, मजे न लें। भाई भाई भाई… तस्वीरें ज्यादा जरूरी हैं या जिंदगी?”। तीसरी पोस्ट: “अगली बार मेरे साथ ऐसा करने की कोशिश करना, बस कोशिश करके देखना। जब तुम्हारा कोई अस्पताल में होगा, तो क्या मैं ऐसा बर्ताव करूँगा?”। चौथी पोस्ट: “60 साल का हो गया हूँ, लेकिन लड़ना नहीं भूला हूँ, यह याद रख लेना। जेल में डालोगे? हा हा हा।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

इन्हें भी पढ़ें :

 

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.