Sandeep Reddy Vanga Reaction On Dhurandhar 2 : “सच अब प्रोपेगेंडा बन गया है”, धुरंधर 2 की सफलता के बीच फूटा संदीप रेड्डी वांगा का गुस्सा?

धुरंधर 2 को लेकर छिड़ी प्रोपेगेंडा बहस के बीच संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए आलोचकों को निशाने पर लिया।

Sandeep Reddy Vanga Reaction On Dhurandhar 2 : “सच अब प्रोपेगेंडा बन गया है”, धुरंधर 2 की सफलता के बीच फूटा संदीप रेड्डी वांगा का गुस्सा?

Sandeep Reddy Vanga Reaction On Dhurandhar 2 ./ Source : X

Modified Date: April 9, 2026 / 11:11 pm IST
Published Date: April 9, 2026 11:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • धुरंधर 2 को लेकर प्रोपेगेंडा की बहस तेज हुई।
  • संदीप रेड्डी वांगा ने आलोचकों पर सोशल मीडिया पर साधा निशाना।
  • रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म की खुलकर तारीफ की।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Sandeep Reddy Vanga Reaction On Dhurandhar 2  रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है, लेकिन इसी सफलता के साथ फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वाली बहस भी छिड़ गई है। अब इस विवाद में एनिमल फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की एंट्री हुई है। वांगा ने न सिर्फ फिल्म की तारीफ की है, बल्कि इसे प्रोपेगेंडा कहने वालों को सोशल मीडिया पर जमकर आड़े हाथों लिया है।

सच को प्रोपेगेंडा कहने पर जताई नाराजगी

संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन लोगों पर गुस्सा जाहिर किया जो फिल्म का मजाक उड़ा रहे हैं। Ranveer Singh News उन्होंने लिखा कि कई राइटर्स और डायरेक्टर्स ने खुद प्रोपेगेंडा के दम पर करियर बनाया है, लेकिन अब वही लोग धुरंधर 2 पर सवाल उठा रहे हैं। वांगा ने तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं कब से सच को प्रोपेगेंडा कहा जाने लगा है। उन्होंने साफ किया कि जो लोग बिना सोचे-समझे मजाक उड़ाते हैं, वे खुद को लिबरल नहीं कह सकते।

रणवीर सिंह और आदित्य धर के लिए खास मैसेज

फिल्म की तारीफ करते हुए वांगा ने फिल्म के हीरो रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर के लिए एक अनोखा पोस्ट लिखा। उन्होंने फिल्म को शानदार बताते हुए लिखा कि बुरी नजर ऐसे नहीं जाएगी, मुट्ठी भर लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा, पूरा खेत जलाना पड़ेगा। बता दें कि वांगा यह फिल्म साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ देखने पहुंचे थे, जिसके बाद उनका यह पोस्ट वायरल हो गया है।

 

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.