सारा अली खान और शुभमन गिल का ब्रेकअप कुछ दिनों पहले हुआ था। शुभमन गिल सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे थे। वहीं सारा अली खान एक बॉलीवुड एक्टर के साथ रोमांस कर रही थी।
मुंबई: Sara Shubman Relationship बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर सुर्खियों में रहती है और हो भी क्यों ने आखिर है भी तो पटौदी खानदान की बेटी। लेकिन हाल ही में सारा का नाम किस और कारण से चर्चा में है। दरअसल इन दिनों सारा अली खान और दिग्गज क्रिकेटर शुभमन गिल को लेकर चर्चा जोरों पर है। बीते दिनों दोनों को एक रेस्टॉरेंट में स्पॉट किया गया था। वहीं, एक बार फिर दोनों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक रेस्टॉरेंट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Sara Shubman Relationship मिली जानकारी के अनुसार शुभमन गिल और सारा अली खान को दिल्ली के एक होटल में स्पॉट किया गया है। दोनों होटल से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। वे दोनों कैजुअल अटायर में थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/anusha_k22/status/1580419433540907008
वहीं, सारा और शुभमन को साथ में फ्लाइट में भी देखने का दावा किया जा रहा है। सारा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे पिंक टैंक टॉप में नजर आ रही हैं। प्लेन में सारा अली खान फैंस के साथ फोटो क्लिक करा रही हैं। सेल्फी लेने के बाद सारा फ्लाइट में शुभमन गिल के बगल में बैठ जाती हैं। दोनों ने साथ में फ्लाइट पकड़ी थी। सारा और शुभमन को फिर से साथ में देखने की खबर ने उनके फैंस को एक्साइटेड कर दिया है।
Read More: ये है गौतम गंभीर से जुड़े तीन बड़े विवाद, कभी अफरीदी से टकराए तो कभी कोहली की….
सोशल मीडिया पर सारा का फ्लाइट वाला वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो ने क्रिकेटर संग उनकी डेटिंग की खबरों को और हवा दे दी है। सारा से सवाल पूछते हुए यूजर ने लिखा- क्या चक्कर है? दूसरे ने लिखा- शुभमन गिल सारा से ऑब्सेस्ड हैं। सोशल मीडिया पर लोग सारा शुभमन की डेटिंग की चर्चा कर रहे हैं। कुछ फैंस को उनके रिलेशनशिप ऑफिशियल करने का इंतजार है। हालांकि, अभी तक डेटिंग पर दोनों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
Check out the humble behaviour of #saraalikhan in flight from Delhi to Mumbai. She gave selfies to everyone with warm gesture. #exclusive @SaraAliKhan pic.twitter.com/61iFwddDRz
— Crazy 4 Bollywood 💙 (@crazy4bolly) October 12, 2022