मुंबई। शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन और कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा समर्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल में इंपैक्ट फाउंडेशन ने इस वर्ष ‘वर्ल्ड चिल्ड्रेन विनर्स गेम’ में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी बच्चों का समर्थन करने के लिए पहल की है।
ये भी पढ़ें –किकी चैलेंज के बाद फिर आया जानलेवा चैलेंज ड्रैगन ब्रेथ, मुंह और नाक से निकलता है धुआं
रूसी अभिनेत्रियां चुलपन खामाटोवा और दीन कोर्ज़ुन द्वारा स्थापित “गिफ़्ट ऑफ लाइफ फाउंडेशन” के जरिये 2010 से शुरू हुई इस प्रतिस्पर्धा में बचपन में कैंसर को मात देने वाले बच्चों को हर साल यह अद्भुत अवसर दिया जाता है। वर्ल्ड चिल्ड्रेन विनर्स गेम को रूस के मोस्को में आयोजित किया जाता है जहाँ कैंसर पर जीत हासिल करने वाले सभी लोगों को दुनियाभर से ट्रैक, शतरंज, फुटबॉल, टेबल टेनिस, तैराकी और शूटिंग जैसे खेल के लिए आमंत्रित किया जाता है जहाँ वे अपना खोया हुआ आत्मविश्वास फिर से खोज सकते है।
ये भी पढ़ें –सरोना कॉलोनी के पास कचरा फेंकने का मामला, हाईकोर्ट ने निगम आयुक्त से मांगी रिपोर्ट
कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ मीर फाउंडेशन बच्चों को टूर्नामेंट के लिए जर्सी और किट के साथ समर्थन कर रहे हैं। खेल इस साल 2 अगस्त से 6 अगस्त तक रूस के मोस्को में आयोजित किया जाएगा। इस खेल के लिए हर साल 9-10 बच्चें और प्रत्येक बच्चो के साथ एक परिजन के अलावा डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भेजा जाता है।’वर्ल्ड चिल्ड्रेंस विनर्स गेम’ में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले बच्चों को शुभकामनाएं देने के लिए खेल के शौक़ीन शाहरुख खान ने आज उन्हें अपने निवास स्थान मन्नत पर आमंत्रित किया था।बच्चों से मुलाक़ात करने वाले शाहरुख खान ने साझा किया,”प्रत्येक बच्चे जिनसे मैंने आज मुलाकात की वह अपनी ज़िंदगी में विजेता रह चुके है। इनके साथ समय बिताना अच्छा अनुभव था और मैं इन्हें सिर्फ रूस के खेलों के लिए बल्कि जीवन के हर मुक़ाम के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूँ। मैंने आज उनसे बहुत कुछ सीखा है। वह एक प्रेरणा का स्रोत है और खेल भावना सही मिसाल पैदा करते है।”
वेब डेस्क IBC24