Shah Rukh Khan Y+ Security: भाईजान के बाद किंग खान को मिली जान से मारने की धमकी, सरकार ने दी Y+ सिक्योरिटी

Ads

Shah Rukh Khan Y+ Security: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान को उनकी इन फिल्मों की सक्सेस के बाद जान से मारने की धमकी मिली है।

  •  
  • Publish Date - October 9, 2023 / 10:23 AM IST,
    Updated On - October 9, 2023 / 10:23 AM IST

Shahrukh Khan

मुंबई : Shah Rukh Khan Y+ Security:  फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ की ज़बरदस्त सक्सेस के बाद शाहरुख खान लगातार चर्चाओं में हैं। यह दोनों ही फिल्में लंबे समय से बीमार पड़े बॉक्स ऑफिस के लिए संजीवनी बनकर आईं थीं। बात यदि हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जवान की करें तो इसने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ से ज़्यादा की कमाई करके इतिहास रच दिया है। हालांकि, इन सबके बीच एक बेहद चौंकाने वाली खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान को उनकी इन फिल्मों की सक्सेस के बाद जान से मारने की धमकी मिली है।

यह भी पढ़ें : Assembly Elections 2023: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, पिछले चुनाव का हाल और क्या है आज के सियासी समीकरण? देखिए पूरी डिटेल 

शाहरुख की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला

Shah Rukh Khan Y+ Security: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर की तरफ से लिखत शिकायत दी गई थी जिसमें बताया गया था कि उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रहीं हैं। इसके बाद फौरन अलर्ट मोड में आई महाराष्ट्र सरकार ने शाहरुख खान को Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी देने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने एक आईजी रैंक के अधिकारी को शाहरुख की सिक्योरिटी बढ़ाने की निर्देश दिए हैं। खबरों के अनुसार, किंग खान को दी जाने वाली Y+ कटेगरी की सिक्योरिटी के अंतर्गत 5 हथियारबंद जवान हर समय उनके घर पर तैनात रहेंगे। वहीं, पर्सनल कवर के तौर पर शाहरुख के साथ हर समय छह हथियारबंद कमांडो मौजूद रहेंगे। Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी का पूरा खर्च खुद किंग खान ही उठाएंगे।

यह भी पढ़ें : Vidhansabha Result 2018: पिछले विधानसभा चुनाव में किसे मिली थी सत्ता… इस बार क्या कहता है गणित?

सलमान खान को भी मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

Shah Rukh Khan Y+ Security: सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं बल्कि सिक्योरिटी थ्रेट के चलते सलमान खान को भी Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली हुई है। बहरहाल, अब बात करें फिल्म जवान के ओवरऑल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो फिल्म ने 1103 करोड़ की कमाई की है। फिल्म में शाहरुख के साथ ही नयनतारा और विजय सेतुपती मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp