शेफाली शाह को उनकी शार्ट फिल्म ‘जूस’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला है.विटरन अभिनेत्री शेफाली शाह सालों से दर्शकों का मनोरंजन करती आई है। उनकी फिल्म दिल धड़कने दो में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह के साथ के उनके अभिनय को भी सराहा गया था।
शेफाली शाह ने ट्विटर पर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की और शेयर किया –
My 2nd Best Actress Filmfare for “Juice” Thanku @ghaywan @TulseaTalent @LargeShortFilms pic.twitter.com/orIv8edEQ7
— Shefali Shah (@ShefaliShah_) January 20, 2018
जूस 2017 की एक अत्यंत लोकप्रिय शार्ट फिल्म के रूप में उभर कर आई थी। उनकी इस फिल्म को अवार्ड मिलने पर अभिनेत्री शबाना आज़मी ने भी अपने ट्विटर पर शेफाली शाह को उनके बेहतरीन जीत के लिए बधाईया दी
कंग्रैचुलेशंज़!! https://t.co/TiheaSgEVw
— Azmi Shabana (@AzmiShabana) January 21, 2018
शेफाली शाह न केवल एक प्रसिद्ध अभिनेत्री है बल्कि वो एक बेहतर चित्रकार भी है.