दो पुलिसकर्मियों की हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा

Ads

दो पुलिसकर्मियों की हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 07:17 PM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 07:17 PM IST

संभल, 21 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के संभल जिले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) ने दो सिपाहियों की हत्या के दोषी व्यक्ति को सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनाई और उस पर 1.69 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि संभल की चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद रोड स्थित धन्नूमल तिराहे से एक बंदी वैन 17 जुलाई 2019 को चंदौसी अदालत से आरोपी को लेकर मुरादाबाद जेल जा रही थी।

सिंह के मुताबिक, इस दौरान धर्मपाल, कमल और शकील ने कांस्टेबल ब्रजपाल सिंह और हरेंद्र सिंह की आंख में लाल मिर्ची झोंककर उनकी राइफल से गोलीबारी करके उनकी हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे।

सिंह ने बताया कि कमल और शकील पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे, जबकि तीसरे आरोपी धर्मपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह की अदालत ने धर्मपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

भाषा

सं राजेंद्र पारुल

पारुल