Rishabh Tandon Death: दिल का दौरा पड़ने से सिंगर-एक्टर ऋषभ टंडन का अचानक निधन… फैंस ने दी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि
एक्टर और सिंगर ऋषभ टंडन ने दुनिया को अलविदा कह दिया, ऋषभ टंडन मुंबई के एक गायक, संगीतकार और एक्टर थे। वो अपने शांत और सरल स्वभाव के साथ-साथ संगीत के प्रति अपने गहरे जुनून के लिए जाने जाते थे।
Rishabh Tandon Death / Image Source: X
- एक्टर-सिंगर ऋषभ टंडन का निधन।
- ऋषभ टंडन की हार्ट अटैक से गई जान।
- परिवार के साथ दिवाली मनाने आए थे दिल्ली।
Rishabh Tandon Death: एक बार फिर से बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आ रही है आज सुबह एक्टर और सिंगर ऋषभ टंडन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मिल रही जानकारी के मुताबिक, ऋषभ टंडन का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। एक्टर असरानी के निधन के दुख से फैंस अभी उबरे भी नहीं थे कि एक और खबर सामने आ गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका निधन दिल्ली में हार्ट अटैक आने से हुआ है। इस मुश्किल घड़ी में परिवार ने सिंगर के फैंस से अपनी प्राइवेसी की अपील की है।
जानकारी के अनुसार पॉपुलर सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन जिन्हें ‘फकीर’ के नाम से जाना जाता था अपने परिवार से मिलने के लिए दिल्ली आए थे, तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। ऋषभ टंडन मुंबई के एक गायक, संगीतकार और एक्टर थे। वो अपने शांत और सरल स्वभाव के साथ-साथ संगीत के प्रति अपने गहरे जुनून के लिए जाने जाते थे। ऋषभ अपने पालतू जानवरों से बहुत प्यार करते थे, उनके मुंबई वाले घर पर कई बिल्लियां, कुत्ते और पक्षी थे। उनके कई गाने अभी रिलीज होने बाकी हैं, और ‘फकीर’ उन गीतों में से एक है, जिसने उन्हें दुनियाभर में पॉपुलैरिटी दिलाई। उनके पॉपुलर गानों में ‘ये आशिकी’, ‘चांद तू’, ‘धू धू कर के’, और ‘फकीर की जुबानी’ शामिल हैं।
फैंस दे रहे सोशल मीडिया पर श्र्द्धांजलि
ऋषभ टंडन के अचानक हुए निधन की खबर म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके फैन्स लिए बहुत शॉकिंग है, सोशल मीडिया पर फैन्स उनकी फोटो शेयर कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऋषभ टंडन अपनी सिंगिंग के साथ-साथ ‘फकीर – लिविंग लिमिटलेस’ और ‘रशना: द रे ऑफ लाइट’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए भी मशहूर थे। इसके साथ ही ऋषभ कई गानों पर काम कर रहे थे, जो उनके निधन के चलते अधूरे रह गए। फैन्स और दोस्त सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं। ऋषभ टंडन के अचानक निधन से संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर उनकी आखिरी पोस्ट उनके जन्मदिन की थी, जिसे उनकी पत्नी ने शेयर किया था।
इन्हें भी पढ़ें:
- Donald Trump Celebrated Diwali: व्हाइट हाउस में जले दीये… लेकिन ट्रंप का असली संदेश क्या था भारत के लिए? मोदी से दोस्ती, चीन पर वार!
- Indian Railway Specials Trains: भूल जाइये स्टेशन या प्लेटफॉर्म की भीड़.. यहां ट्रेन में बैठने के लिए मीलो लम्बी लाइन.. नहीं देखा ऐसा अनोखा नजारा
- Chhath Puja Special Train: छठ पूजा पर घर जाने यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने चलाई रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल ट्रेन

Facebook


