Rishabh Tandon Death: दिल का दौरा पड़ने से सिंगर-एक्टर ऋषभ टंडन का अचानक निधन… फैंस ने दी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि

Ads

एक्टर और सिंगर ऋषभ टंडन ने दुनिया को अलविदा कह दिया, ऋषभ टंडन मुंबई के एक गायक, संगीतकार और एक्टर थे। वो अपने शांत और सरल स्वभाव के साथ-साथ संगीत के प्रति अपने गहरे जुनून के लिए जाने जाते थे।

  •  
  • Publish Date - October 22, 2025 / 12:07 PM IST,
    Updated On - October 22, 2025 / 12:18 PM IST

Rishabh Tandon Death / Image Source: X

HIGHLIGHTS
  • एक्टर-सिंगर ऋषभ टंडन का निधन।
  • ऋषभ टंडन की हार्ट अटैक से गई जान।
  • परिवार के साथ दिवाली मनाने आए थे दिल्ली।

Rishabh Tandon Death: एक बार फिर से बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आ रही है आज सुबह एक्टर और सिंगर ऋषभ टंडन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मिल रही जानकारी के मुताबिक, ऋषभ टंडन का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। एक्टर असरानी के निधन के दुख से फैंस अभी उबरे भी नहीं थे कि एक और खबर सामने आ गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका निधन दिल्ली में हार्ट अटैक आने से हुआ है। इस मुश्किल घड़ी में परिवार ने सिंगर के फैंस से अपनी प्राइवेसी की अपील की है।

जानकारी के अनुसार पॉपुलर सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन जिन्हें ‘फकीर’ के नाम से जाना जाता था अपने परिवार से मिलने के लिए दिल्ली आए थे, तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। ऋषभ टंडन मुंबई के एक गायक, संगीतकार और एक्टर थे। वो अपने शांत और सरल स्वभाव के साथ-साथ संगीत के प्रति अपने गहरे जुनून के लिए जाने जाते थे। ऋषभ अपने पालतू जानवरों से बहुत प्यार करते थे, उनके मुंबई वाले घर पर कई बिल्लियां, कुत्ते और पक्षी थे। उनके कई गाने अभी रिलीज होने बाकी हैं, और ‘फकीर’ उन गीतों में से एक है, जिसने उन्हें दुनियाभर में पॉपुलैरिटी दिलाई। उनके पॉपुलर गानों में ‘ये आशिकी’, ‘चांद तू’, ‘धू धू कर के’, और ‘फकीर की जुबानी’ शामिल हैं।

फैंस दे रहे सोशल मीडिया पर श्र्द्धांजलि

ऋषभ टंडन के अचानक हुए निधन की खबर म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके फैन्स लिए बहुत शॉकिंग है, सोशल मीडिया पर फैन्स उनकी फोटो शेयर कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऋषभ टंडन अपनी सिंगिंग के साथ-साथ ‘फकीर – लिविंग लिमिटलेस’ और ‘रशना: द रे ऑफ लाइट’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए भी मशहूर थे। इसके साथ ही ऋषभ कई गानों पर काम कर रहे थे, जो उनके निधन के चलते अधूरे रह गए। फैन्स और दोस्त सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं। ऋषभ टंडन के अचानक निधन से संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर उनकी आखिरी पोस्ट उनके जन्मदिन की थी, जिसे उनकी पत्नी ने शेयर किया था।

इन्हें भी पढ़ें:

 

ऋषभ टंडन का निधन कैसे हुआ और कब?

ऋषभ टंडन का निधन अक्टूबर 2025 में दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली में हुआ। वे अपने परिवार से मिलने वहाँ गए थे।

ऋषभ टंडन को 'फकीर' क्यों कहा जाता था?

‘फकीर’ उनके एक प्रसिद्ध गाने और फिल्म का नाम था, जिससे उन्हें पहचान मिली। उनके शांत और आध्यात्मिक स्वभाव के कारण भी उन्हें यह उपनाम मिला।

क्या उनके अधूरे प्रोजेक्ट्स रिलीज होंगे?

फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन वे कई गानों और प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे, जो अधूरे रह गए।