फ़िल्म ‘बदला’ का पहला गाना “क्यों रब्बा” रिलीज के लिए तैयार

फ़िल्म 'बदला' का पहला गाना "क्यों रब्बा" रिलीज के लिए तैयार

फ़िल्म ‘बदला’ का पहला गाना “क्यों रब्बा” रिलीज के लिए तैयार
Modified Date: December 4, 2022 / 01:28 pm IST
Published Date: December 4, 2022 1:28 pm IST

मुंबई। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की आगामी फिल्म बदला का रोमांचक पोस्टर और मज़ेदार ट्रेलर रिलीज करने के बाद अब निर्माता “क्यों रब्बा” नामक फ़िल्म का पहला ट्रैक रिलीज करने की तैयारी में है।बता दें कि इस गीत पर अमाल और अरमान मलिक ने ट्रैक तैयार किया है। अमाल ने ट्रैक की रचना की है, कुमार ने गीत के बोल लिखे है और अरमान ने इसे अपनी आवाज़ दी है। यह गीत टूटे हुए दिल का दर्द बयां करते हुए नज़र आएगा।

 

संगीतकार अमाल इस बारे में कहते हैं कि हमने कोशिश की है कि हम हर वर्ग की पसंद को ध्यान में रखकर फिल्म को पूर्ण करें।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/9aaRllt7VP0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

उन्होंने गीत के बारे में बताया कि “क्यों रब्बा अनिवार्य रूप से टूटे हुए दिल के बारे में बात करता है। यह धुन उस शाम मेरे जहन में आई, जब इस फिल्म की कथा मेरे दिमाग में घूम रही थी। मैंने अपने दिमाग में उस तरह की आवाज़ और धुन को तय कर लिया था जिसे मैं बनाना चाहता था।

 

बदला को रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा एज़्योर एंटरटेनमेंट के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है। गौरी खान, सुनीर खेतरपाल और अक्षय पुरी द्वारा निर्मित, क्राइम थ्रिलर सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित है, जिसमें अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं और 8 मार्च 2019 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


लेखक के बारे में