PM Modi Speech Women Reservation : पीएम मोदी ने बताई परिसीमन और महिला आरक्षण पर विपक्ष के विरोध के पीछे की सच्चाई, कहा- उन लोगों ने खो दिया बड़ा मौका, निशाने रहे ये दो बड़े नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल पास न होने पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि यूपी, बंगाल और केरल जैसे राज्यों की महिलाओं के लिए यह एक बड़ा मौका था, जिसे विपक्ष ने गंवा दिया।

PM Modi Speech Women Reservation : पीएम मोदी ने बताई परिसीमन और महिला आरक्षण पर विपक्ष के विरोध के पीछे की सच्चाई, कहा- उन लोगों ने खो दिया बड़ा मौका, निशाने रहे ये दो बड़े नेता

PM Modi Speech Women Reservation / credit : SCREENGRAB

Modified Date: April 18, 2026 / 10:03 pm IST
Published Date: April 18, 2026 10:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल फेल होने पर विपक्ष पर साधा निशाना
  • यूपी, बंगाल और केरल की महिलाओं के लिए बताया बड़ा मौका
  • TMC, DMK, SP और कांग्रेस पर ‘अवसर गंवाने’ का आरोप

नई दिल्ली : PM Modi Speech Women Reservation  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र के नाम संबोधन में महिला आरक्षण बिल के संसद में पारित न हो पाने पर विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह बिल केवल दिल्ली का नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्यों की महिलाओं को सशक्त बनाने का एक सुनहरा अवसर था। पीएम मोदी ने विपक्ष के व्यवहार को नकारात्मक राजनीति करार देते हुए कहा कि इन दलों ने अपने राज्यों की जनता के साथ विश्वासघात किया है।

 राज्यों के हक पर पीएम का बयान

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से राज्यों का उल्लेख करते हुए कहा, “अगर यह बिल पास होता तो बंगाल, यूपी और केरल जैसे सभी राज्यों की सीटें बढ़तीं।  यह सभी दलों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर था।” उन्होंने डीएमके (DMK) पर हमला करते हुए कहा कि उनके पास मौका था कि वे तमिलनाडु से और अधिक महिलाओं को सांसद-विधायक बना सकते थे, लेकिन उन्होंने इसे खो दिया। इसी तरह, टीएमसी (TMC) पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी ने बंगाल के लोगों को आगे बढ़ाने का अवसर गंवा दिया।

सपा और कांग्रेस को घेरा

सपा (SP) का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “सपा के पास अपनी महिला विरोधी छवि के दाग को धोने का मौका था, लेकिन उन्होंने बिल का विरोध करके डॉ. लोहिया के सपनों को पैरों तले रौंद दिया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने उसे ‘एंटी-रिफॉर्म’ पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास 21वीं सदी के भारत के लिए लिए गए हर फैसले को खारिज करने का रहा है और यह उनकी नकारात्मक राजनीति का हिस्सा है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.