Thalapathy Vijay & Trisha Krishnan: विजय-तृषा के रिश्ते पर मम्मी की मुहर? विधानसभा चुनाव के बीच तृषा की मां के इस लाइक ने मचाया बवाल

Ads

थलपति विजय और तृषा कृष्णन के रिश्ते को लेकर अटकलें फिर तेज हो गई हैं। विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम के तलाक की खबरों के बीच तृषा की मां उमा कृष्णन की सोशल मीडिया एक्टिविटी ने चर्चा बढ़ा दी है।

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 03:56 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 04:00 PM IST

Thalapathy Vijay & Trisha Krishnan / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • उमा कृष्णन के सोशल मीडिया लाइक ने विजय-तृषा रिश्ते की अटकलों को तेज किया।
  • तमिलनाडु चुनाव के बाद रिश्ते को आधिकारिक करने की चर्चा वायरल।
  • विजय के बेटे जेसन संजय ने नाम से पिता का सरनेम हटाया।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Thalapathy Vijay & Trisha Krishnan साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन के रिश्तों को लेकर चल रही अटकलें अब एक नए मोड़ पर पहुँच गई हैं। विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम द्वारा तलाक की अर्जी के बीच, तृषा की मां उमा कृष्णन की एक सोशल मीडिया एक्टिविटी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। उमा कृष्णन ने एक फैन द्वारा बनाई गई उस रील को लाइक किया है, जिसमें दावा किया गया है कि विजय और तृषा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल इस रील में यह थ्योरी दी गई है कि थलपति विजय और तृषा तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अपने रिश्ते को आधिकारिक कर सकते हैं। Vijay Trisha Relationship उमा कृष्णन के इस लाइक को फैंस परिवार की मौन स्वीकृति के रूप में देख रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब दोनों के डेटिंग की खबरें आई हैं, हाल ही में एक शादी समारोह में दोनों को मैचिंग कपड़ों में देखा गया था।

सोशल मीडिया यूजर्स का दावा: पहले भी ‘लाइक’ कर चुकी हैं ऐसी खबरें

कुछ यूजर्स का मानना है कि उमा कृष्णन का यह लाइक शायद गलती से हो गया हो। हालांकि, कई लोगों का दावा इससे बिल्कुल अलग है। उनका कहना है कि यह पहली बार नहीं है, उमा कृष्णन इससे पहले भी ऐसी कई पोस्ट और रील्स को लाइक कर चुकी हैं जिनमें विजय और तृषा के रिश्ते की ओर इशारा किया गया था।

बेटे ने नाम के आगे से हटाया सरनेम

विजय के डाइवोर्स की खबरों के बीच उनके बेटे जेसन संजय ने अपने नाम से पिता का सरनेम हटा लिया है। दूसरी ओर, तृषा ने पिछले साल विजय के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट साझा की थी, जिसमें विजय उनके पालतू कुत्ते इज़ी के साथ नजर आ रहे थे। दावा किया जा रहा है कि तृषा ने विजय के लिए एक प्राइवेट बर्थडे पार्टी भी रखी थी।

इन्हे भी पढ़ें:-

उमा कृष्णन ने किस पोस्ट को लाइक किया है?

उमा कृष्णन ने उस रील को लाइक किया जिसमें विजय और तृषा की शादी का दावा किया गया है।

. विजय और तृषा की शादी की चर्चा क्यों हो रही है?

सोशल मीडिया पर वायरल रील और हाल की सार्वजनिक मौजूदगी के कारण यह चर्चा तेज हुई है।

जेसन संजय के सरनेम हटाने को लेकर क्या चर्चा है?

डाइवोर्स की खबरों के बीच इसे सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से जोड़ा जा रहा है।

शीर्ष 5 समाचार