फराह और रोहित शेट्टी की इस ​रिमेक फिल्म में दीपिका और रितिक रोमांस करते आएगें नजर

Ads

फराह और रोहित शेट्टी की इस ​रिमेक फिल्म में दीपिका और रितिक रोमांस करते आएगें नजर

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 10:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

मुंबई। रोहित शेट्टी ओर फराह खान एक रिमेक फिल्म बनाने वाले हैंं। इस तरह की फिल्मों के अच्छे​ रिस्पांस के बाद उन्होने यह निर्णय लिया है कि वे क्लासिक फिल्म सत्ते पे सत्ता का ऑफिशियल रीमेक बनाएगें। इसके लिए उन्होने रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फ्रेश जोड़ी का चुना गया है। जाहिर है कि पहली बार दीपिका और रितिक बिग स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आएंगे।

read more : क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019: रिजर्व डे में हुई बारिश तो इंडिया को मिलेगा इतना बड़ा टारगेट

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक सत्ते-पे-सत्ता के लिए रितिक और दीपिका का नाम लगभग फाइनल हो गया है। रोहित और फराह ने मिलकर दीपिका और रितिक के नाम पर मोहर लगा दी है और जल्द ही वे इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर देंगे।

read more : दतिया, रीवा और उज्जैन को हवाई सेवा की सौगात, किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मछुआरों को भी

बता दें कि, जब दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था तो कई लोग उनकी खूबसूरती की तुलना हेमा मालिनी से करते थे। वहीं, फराह और रोहित के रिश्ते दीपिका से काफी अच्छे हैं और दोनों ही दीपिका को इस रोल के लिए परफेक्ट समझते हैं। जब फराह ने दीपिका को फिल्म की स्टोरी सुनाई तो उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी।

read more : प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर, 9 माह का एरियस देने की कर रही मांग

बता दें कि, इस रीमेक फिल्म को रोहित शेट्टी प्रोड्यूस करेंगे और फराह खान डायरेक्ट करेंगी। इस रीमेक फिल्म के जरिए दीपिका और रितिक की इस फ्रेश जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा। बताते चलें कि, इन दिनों रितिक अपनी फिल्म सुपर 30 में व्यस्त हैं। वहीं, दीपिका ने कुछ वक्त पहले ही फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग पूरी की है। ये एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर बनी यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/6xlmE-hvnIM” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>