सांप, नाव, चमगादड़ और पालकी का खास अनुभव किया अमिताभ ने थाईलैंड शूट के दौरान

सांप, नाव, चमगादड़ और पालकी का खास अनुभव किया अमिताभ ने थाईलैंड शूट के दौरान

सांप, नाव, चमगादड़ और पालकी का खास अनुभव किया  अमिताभ ने  थाईलैंड  शूट के दौरान
Modified Date: December 4, 2022 / 12:27 am IST
Published Date: December 4, 2022 12:27 am IST

ठग्स आफ हिन्दुस्तान की टीम इन दिनों अपनी फिल्म को पूरी करने में लगी है।फ़िल्म को माल्टा और थाईलैंड जैसे कई विदेशी वैश्विक स्थानों पर फ़िल्माया गया है। थाईलैंड में, टीम ने रेन फारेस्ट और सुरम्य बोरा द्वीप में फ़िल्म की शूटिंग को अंजाम दिया है लेकिन उन्हें पता नहीं था कि यह एक एडवेंचर में तब्दील हो जाएगा।

अमिताभ बच्चन ने अपने फ़िल्मी अनुभव के बारे में बताया है कि जब हम सीक्वेंस को शूट करने  थाईलैंड जा रहे थे तो हमने ये सोचा नहीं था कि इतना रोमांचकारी अनुभव होगा लेकिन वहां जाने के बाद मुझे  अद्भुत नज़ारा देखने मिला । हमने एक विशाल गुफा में शूट किया जो लगभग  20 से 30 फ्लोर ऊंची थी जिसे देखने के बाद  कल्पना करना मुश्किल था कि कैसे प्रकृति इसे बनाने में सक्षम हुई होगी। इतना ही नहीं चट्टानों से अचानक विशाल सांप दिखाई देने लगते थे। कई बार तो वहाँ हर कोई रबड़ सांप फेंक कर  दूसरों की चुटकी भी लेने लगता था।

 

विक्टर ने द्वीप पर एक गुफा को खुदाबक्ष (अमिताभ बच्चन द्वारा निभाई गयी भूमिका) के छिपने की जगह के रूप में चुना था। लेकिन सेट तक पहुंचने के लिए अमिताभ बच्चन के लिए तकिल्फ़दाय था, जिन्हें गुफा तक पहुंचने के लिए आधे घंटे से अधिक समय तक चलना पड़ा। इसिलए सिर्फ उनके लिए, टीम ने एक पाल्की का निर्माण किया!

 

अमिताभ ने आगे बताया,”मुझे चलने के वक़्त बहुत सारी समस्याओं से गुज़रना पड़ता था। यह चूंकि यह पहाड़ था, इसलिए इसमें चढ़ाई शामिल थी। मुझे सांस लेने की समस्या है। मैंने दो तीन बार कोशिश की लेकिन मुझसे यह नहीं हो रहा था। उन्होंने उदारता से मेरे लिए एक पाल्की बनाई, जिसमें बिठाकर कर मुझे शूटिंग के स्थान पर ले जाया जाता था।यश राज फिल्म की मेगा एक्शन एडवेंचर “ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां” में अद्भुत विसुअल आपके होश उड़ा देंगेफिल्म में फिरंगी मल्ला की भूमिका निभा रहे आमिर खान थाईलैंड में इस जगह को देख कर मंत्रमुग्ध हो गए थे। इस अविश्वसनीय स्थान के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा,”जब मैं पहली बार वहां गया, तो मैं पोडा नुई द्वीप की सुंदरता से अचंभित हो गया था। यह वास्तव में छिपने की जगह की तरह दिखाई दे रहा था। इन विशाल गुफा की भीतर से एक नदी बह रही थी। यह एक शानदार स्थान है।

वेब डेस्क IBC24

 


लेखक के बारे में