Tiger 3 Box Office Collection: Tiger 3 ने कमाई के मामले में तोड़े कई रिकॉर्ड, सलमान खान के फैन्स ने थिएटर में ही फोड़ डाले पटाखे, भाई जान ने दिया ऐसा रिएक्शन
Tiger 3 ने कमाई के मामले में तोड़े कई रिकॉर्ड, सलमान खान के फैन्स ने थिएटर में ही फोड़ डाले पटाखे! Tiger 3 Box Office Collection
मालेगांव: Tiger 3 Box Office Collection बॉलीवुड के भाई जान सल्लू मियां की फिल्म Tiger 3 का पर्दाफाड़ कलेक्शन लगातार दूसरे दिन जारी रहा। फिल्म ने अब तक 102 करोड़ रुपए की कमाई की है, जिसमें पहले दिन 44.5 करोड़ रुपए और दूसरे दिन 57.52 करोड़ शामिल है। फिल्म सलमान खान के फैन्स को इतनी पसंद आ रही है कि कई जगहों पर थिएटर में पटाखे फोड़े गए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Tiger 3 Box Office Collection वहीं, अभिनेता सलमान खान ने सिनेमा हॉल के अंदर पटाखे फोड़े जाने की घटना का संज्ञान लेते हुए एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “मैंने टाइगर 3 के दौरान थिएटर के अंदर आतिशबाजी के बारे में सुना। यह खतरनाक है। आइए खुद को और दूसरों को जोखिम में डाले बिना फिल्म का आनंद लें। सुरक्षित रहें।”
https://x.com/BeingSalmanKhan/status/1724004064089047398?s=20
Read More: Shanaya Kapoor: गोल्डन साड़ी और ब्लाउज में अप्सरा सी हसीन नजर आई ये खूबसूरत एक्ट्रेस…
बता दें कि कटरीना कैफ, सलमान खान की जोड़ी के साथ शाहरुख और ऋतिक का कैमियो दर्शकों को पसंद आ रहा है। टाइगर 3 दिवाली पर रिलीज हुई फिर भी सलमान खान भीड़ खींचने में कामयाब रहे। वाईआरएफ ने सोच-समझकर फिल्म 12 नवंबर को रिलीज की थी ताकि पूरे हॉलिडे वीक का फायदा मिल सके। यह तरकीब कामयाब होती दिख रही है।
https://x.com/RGVzoomin/status/1723927001051078847?s=20
हिंदी भाषा की सबसे बड़ी ओपनिंग जवान के नाम है। मूवी ने 65.5 करोड़ रुपये कमाए थे। पठान की ओपनिंग 55 करोड़ थी। सलमान खान की फिल्म ने 44.5 करोड़ कमाए हैं। चौथे नंबर पर गदर 2 इसका कलेक्शन 40.10 करोड़ है।

Facebook


