बाघी 2 में टाइगर श्रॉफ का दिलचस्प लुक!

बाघी 2 में टाइगर श्रॉफ का दिलचस्प लुक!

बाघी 2 में टाइगर श्रॉफ का दिलचस्प लुक!
Modified Date: December 4, 2022 / 01:47 pm IST
Published Date: December 4, 2022 1:47 pm IST

टाइगर श्रॉफ सितंबर से अपनी आगामी फिल्म ‘बाघी 2’ के लिए सख्ती से शूटिंग कर रहे हैं। तब से अभिनेता अपने छोटे बालों वाला लुक एक टोपी के अंदर छुपाए हुए नज़र आ रहे है।

टाइगर अपने सभी सार्वजनिक उपस्थितियों में टोपी पहने हुए दिख रहे हैं चाहे वो एक मंच शो हो या प्रेस इंटरैक्शन, अभिनेता बारीकी से अपने इस लुक को रस्यम तरीक़े से संजोय हुए है। 

हाल ही में जब टाइगर अपनी वैनिटी वैन से एक एक्शन सीन की शूटिंग के लिए सेट की ओर कदम बढ़ा रहे थे तब उनके इस बाघी 2 के लुक को कैमरे में कैद कर लिया गया।

अभिनेता उस बेहद छोटे बाल, हल्की दाड़ी और दमदार शारीरिक काया में फ़िल्म के लिए पूरी तरह से तयार काफ़ी हॉट और उम्दा नज़र आ रहे थे।

टाइगर की टी-शर्ट पर खून के दाग को देख कर लग रहा है कि यह एक उच्च एक्शन सीक्वेंस होगा। इस एक्शन सीन को पूरी दुनिया से बेहतरीन कोरियोग्राफर द्वारा डिज़ाइन किया जाएगा।

अपनी पहली फिल्म ‘हिरोपंती’ के बाद टाइगर एक बार फिर से साजिद के साथ काम करने की इच्छा रखते थे और अब बाघी के बाद बाघी 2 के साथ एक हैट-ट्रिक पूरा करने के लिए तयार है।

एक म्यूजिक वीडियो में एकसाथ आने के बाद “बाघी 2” में टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा पटानी नज़र आएंगी।

जोड़ी ने पहले ही दर्शकों के बीच बड़ी प्रत्याशा उत्तपन कर दी है, जिसके बाद दर्शक एक बार फिर से दोनो को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक है।

“बाघी 2” ने 18 सितंबर को पुणे में अपनी पहली अनुसूची पूरी कर ली है और पुणे में शूटिंग समाप्त करने के बाद अब फिल्म की टीम मुंबई में आ कर आगे की शूटिंग कर रही है। मनोज वाजपेयी और प्रतीक बब्बर जैसे अभिनेता 2015 में आई टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर द्वारा अभिनीत हिट फिल्म बाघी की इस अगली कड़ी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे। 27 अप्रैल 2018 में “बाघी 2” दस्तक  देने के लिए तयार है।


लेखक के बारे में