Famous Tik Tok star Santosh Munde died due to electrocution
Tiktok star Santosh Munde died: मशहूर टिक टॉक स्टार संतोष मुंडे ने मंगलवार की शाम को दर्दनाक हादसे में निधन हो गया। संतोष मुंडे के साथ उनके अजीज दोस्त बाबूराव मुंडे ने भी इस दुनिया को हमेशा के अलविदा कह दिया। मिली जानकारी अनुसार, भोगलवाड़ी के संतोष मुंडे अपने दोस्त बाबूराव के साथ कालेवाड़ी में एक डीपी में फ्यूज बदलने गए थे, लेकिन अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो जाने के कारण करंट लगने से उनकी मौत हो गई। इस घटना से आम लोगों में काफी आक्रोश है, वहीं लोग उनके निधन से सदमें में हैं।
Tiktok star Santosh Munde died: संतोष की मौत की सूचना पर भोगलवाड़ी पुलिस निधन की रिपोर्ट भी दर्ज कर केस की जांच करने में जुट चुकी है। बताया जा रहा है कि लंबे वक्त से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच स्टार की मौत से दुखी एनसीपी नेता धनंजय मुंडे संतोष मुंडे के परिवार के सदस्यों को तत्काल सहायता देने की मांग भी की है।
Tiktok star Santosh Munde died: संतोष अपने आक्रामक और यूनिक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। बता दे कि संतोष मुंडे ने बहुत ही कम समय में टिक टॉक स्टार के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। आए दिन वह अपने देसी मराठी मजाकिया बातों से हर किसी का मनोरंजन करते रहते थे। संतोष यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स रखने की वहज से काफी फेमस हैं।