टोटल धमाल नहीं है ‘टोटल धमाल’…
टोटल धमाल नहीं है 'टोटल धमाल'...
डायरेक्टर इंद्र कुमार की फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार था, आखिर फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी
जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, बुमन ईरानी, मनोज पाहवा, जॉनी मिश्रा, सोनाक्षी सिंहा समेत कई कलाकार हैं। फिल्म की कहानी मजेदार होगी यही सोचकर आप सिनेमाहॉल पहुंचेंगे, जहां आपको लगेगा जोर का झटका. लेकिन हंसते-हंसते क्योंकि फिल्म में कॉमेडी और रोमांच है गानों का तड़का भी है उस पर सोनाक्षी का आइटम भी है जू के जानवरों का टोटल धमाल भी है।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/ITVbIUibdb0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>
फिल्म की कहानी ऐसे लोगों की है जो लूट के 50 करोड़ रुपए ढूंढने के लिए जनकपुर नाम की जगह जाने वाले हैं। 50 करोड़ रुपए एक मास्टर माइंड के हैं
दरअसल जैसे मरते हुए ‘धमाल’ में प्रेम चोपड़ा कुछ लोगों को 10 करोड़ के बारे में बताते हैं। वैसे ही ‘टोटल धमाल’ फिल्म में पिंटू (मनोज पाहवा)- धोखे से पुलिस कमिशनर (बोमन ईरानी) और गुड्डू (अजय देवगन)के 50 करोड़ लेकर फरार होता है और उसे जनकपुर में छुपा देता है, उसके बाद वो मरते हुए अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, जावेद जाफरी, अरशद वारसीरितेश देशमुख बोमन इरानी, संजय मिश्रा,अजय देवगन को बताता है कि उसने 50 करोड़ जू में छुपाए हैं अब सभी कलाकार अपने अपने तकरीके से जनकपुर पहुंचने की कोशिश करते हैं और रास्ते में कैसे कैसे धमाल होता यही फिल्म की कहानी है रास्ते में स्टार्स आपको हंसी का डबल डोज़ देना शुरू कर देते हैं। अब पहले कौन कौन जनकपुर पहुंचता है और किसे वो 50 करोड़ की रकम मिलती है ये जानने के लिए आपको फिल्म देखने जाना पड़ेगा।

–फिल्म कॉमेडी और रोमांच से भरी है फिल्म की शुरूआत बेहद कमजोर है लेकिन पैसों की खोज करने में फिल्म मजबूत होने की कोशिश करेगी जो कमजोर पड़ जाती है। -फिल्म में सबसे ज्यादा अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित इंप्रेस करते हैं वहीं आदी-मानव(अरशद-जावेद) की जोड़ी अपने पुराने अंदाज में हैं
अजय देवगन और संजय मिश्रा की जोड़ी भी आपको एंटरटेन करेगी…लेकिन यहां रितेश देशमुख को स्पेस कम मिली है। बोमन ईरानी का रोल भी है इतने सारे स्टार्स के बीच आप कनफ्यूज हो जाएंगे किसे देखें किसे नहीं, बहुत सारे सीन आपको यही लगेगा कि ये कैसे हो गया। सीधी बात है अगर आपने फिल्म देखते वक्त अपना लॉजिक लगाया कि ऐसा क्यों हो गया…कैसे हो गया, कब हो गया तो कसम से उसी वक्त फिल्म आपको बोर करने लगेगी और आप दूसरों को देखकर यही सोचेंगे कि ये क्यूं हंस रहा है, इसलिए आप दीमाग मत लगाना। वहीं अगर बात की जाए फिल्म की कहानी की तो पुरानी फिल्म की अपेक्षा टोटल धमाल कॉमेडी से लेकर परफॉर्मेंस तक हर स्तर पर बेहद कमजोर फिल्म है। ये आपको हंसाएगी जरूर, लेकिन कहानी के नाम पर निराश करेगी, बेमतलब के सीन है बेवजह की कॉमेडी है और फिर जंगली जानवरों का उधम बच्चों को इंप्रेस कर सकता है। सभी सितारों को दिखाने के चक्कर में इंद्र कुमार कहानी पर काम नहीं कर पाए।बेवजह कमजोर और बोझिल कॉमेडी पंचेज से सजी है ये टोटल धमाल। यदी आप शानदार कॉमेडी फिल्मे यानि लॉजिकल कॉमेडी फिल्में देखना पसंद करते हैं तो ना देखें लेकिन अगर आप टाइम पास करना चाहते हैं दोस्तों के साथ वक्त बिताना चाहते हैं तो आप टोटल धमाल देख या कहें झेल सकते हैं। लेकिन याद रखिएलॉजिक बिल्कुल मत लगाना, तो मेरी तरफ से अजय की मल्टीस्टारर टोटल धमाल को 2 स्टार/5….

Facebook


