Vada Pav Girl Chandrika Dixit / Image Source : INSTAGRAM
एंटरटेनमेंट डेस्क : Vada Pav Girl Chandrika Dixit सोशल मीडिया सेंसेशन चंद्रिका दीक्षित, जिन्हें दुनिया वड़ा पाव गर्ल के नाम से जानती है, इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और करियर को लेकर विवादों में फांसी हैं। हाल ही में अपने पति युगम से अलग होने और उन पर बेवफाई के आरोप लगाने के बाद, चंद्रिका ने अब कास्टिंग काउच और प्रोफेशनल लाइफ में मिलने वाले ‘गंदे ऑफर्स’ का पर्दाफाश किया है। सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि उन्हें एक रात के लिए लाखों रुपये और प्रॉपर्टी तक के ऑफर दिए गए हैं।
चंद्रिका ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि एक बड़े बिजनेसमैन ने उन्हें प्रोफेशनल ईमेल के जरिए संपर्क किया था। Chandrika Dixit News सिद्धार्थ कन्नन के सवाल पर उन्होंने बताया, “एक रईस बिजनेसमैन ने मुझे 50 लाख रुपये और एक रिसॉर्ट ऑफर किया था। उसका कहना था कि जगह मेरी होगी, लेकिन स्थिति और शर्तें आपकी होंगी।” चंद्रिका ने दावा किया कि उनके पास इस ईमेल का स्क्रीनशॉट भी मौजूद है।
चंद्रिका के साथ मौजूद उनके मिस्ट्री मैन सैफी ने बताया कि कई प्रड्यूसर्स और डायरेक्टर्स भी उन्हें कॉम्प्रोमाइज करने के बदले करियर में आगे बढ़ाने का लालच दे चुके हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें दुबई आने के ऑफर मिले और साफ कहा गया कि बिना समझौता किए इंडस्ट्री में आगे बढ़ना नामुमकिन है। चंद्रिका के अनुसार, ब्रैंड शूट के दौरान भी लोग खुलेआम पैसों की बात करते हैं और कहते हैं कि एक बार तो कॉम्प्रोमाइज करना ही पड़ेगा।अपनी बात रखते हुए चंद्रिका भावुक हो गईं उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब छोटी बच्चियां तक सुरक्षित नहीं हैं, तब उन पर उंगली उठाना आसान है। उन्होंने साफ किया कि उन्हें डराया जाता है कि अगर वो समझौता नहीं करेंगी, तो उन्हें करियर में आगे बढ़ने नहीं दिया जाएगा।
इन्हे भी पढ़ें:-