आ गई विक्की-कैटरीना की शादी की तारीख! मेहमानों की लिस्ट हुई तैयार, इतने दिनों तक चलेगा प्रोग्राम

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding : आपको ये जानकर बेहद खुशी होगी कि कैटरीना और विक्की कौशल राजस्था में ही सात फेरे लेंगे।

आ गई विक्की-कैटरीना की शादी की तारीख! मेहमानों की लिस्ट हुई तैयार, इतने दिनों तक चलेगा प्रोग्राम
Modified Date: December 4, 2022 / 03:46 pm IST
Published Date: December 4, 2022 3:46 pm IST

नई दिल्ली। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आपको ये जानकर बेहद खुशी होगी कि कैटरीना और विक्की कौशल राजस्था में ही सात फेरे लेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। वहीं सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : भिलाई के बचे हुए तीन वार्डों के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों का किया ऐलान, देर रात चली बैठक में नामों पर लगी अंतिम मुहर

खबरों की माने तो राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में कपल सात फेरे लेंगे। शादी को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। इसके साथ ही यह भी कंफर्म हो गया कि विक्की और कैटरीना की शादी में कितने मेहमान शामिल होंगे। हालांकि अभी तक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VICKY KATRINA ❤️🧿 (@vickykatrina.updates)

यह भी पढ़ें : अपार्टमेंट के बंद फ्लैट में मिला डॉक्टर का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने होटल मैनेजमेंट एंड इवेंट कंपनी से जुड़े प्रतिनिधियों की एक बैठक ली। जिसमें सुरक्षा से जुड़े कई अहम तैयारियों को लेकर चर्चा की। बैठक में बरवाड़ा एसडीएम, सरपंच और इवेंट से संबंधित कुछ अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि शादी के 4 दिन के प्रोग्राम की जानकारी मिली है। 7 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक शादी के कार्यक्रम चलेंगे। वहीं कार्यक्रम में करीब 120 मेहमानों के आने की सूचना है। कोरोना और सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां जिला प्रशासन ने की है।

यह भी पढ़ें : सुसाइड पॉइंट बना राज्य का ये मशहूर किला! एक साल में 24 से ज्यादा युवाओं ने की खुदकुशी

 

इस तरह के खबरों के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ने CLick करें !


लेखक के बारे में