Raipur Murder Case: रायपुर में युवक को जिंदा जमीन पर गाड़ा! तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, दिल दहला देगी हत्या की ये कहानी

रायपुर में युवक को जिंदा जमीन पर गाड़ा! तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, Raipur Murder Case: Abhanpur Bharenga Bhantha Dead Body

Raipur Murder Case: रायपुर में युवक को जिंदा जमीन पर गाड़ा! तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, दिल दहला देगी हत्या की ये कहानी

Reported By: Tehseen Zaidi,
Modified Date: March 31, 2026 / 04:02 pm IST
Published Date: March 31, 2026 4:02 pm IST

रायपुरः Raipur Murder Case: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में पाकिस्तानी युवक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत मिट्टी के अंदर दम घुटने से हुई है। रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि युवक को जिंदा ही गाड़ दिया गया था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पक्ष ने पहले युवक के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे उसी अवस्था में मिट्टी में गाड़ दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अब हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और लेनदेन जैसे संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है।

इस दिन बरामद हुई थी लाश

दरअसल 21 मार्च को अभनपुर के भरेंगाभाटा गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि सूनसान इलाके में जमीन में दफन एक लाश मिली है। शव का एक हाथ और एक पैर जमीन के बाहर दिखाई दे रहा था। पुलिस ने खुदाई कराकर शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान हाथ में बने टैटू से हुई। पुलिस के मुताबिक, लाश नितेश बत्रा की है जो रायपुर के शदाणी दरबार का रहने वाला है। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि इसे कुछ दिन पहले हत्या कर उसे जमीन में गाड़ दिया गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है।

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।