Welcome To The Jungle OTT Release Date: अब OTT पर मचेगी हंसी का महाधमाका! आखिर कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग होगी अक्षय कुमार की ये कॉमेडी फिल्म
Welcome To The Jungle OTT Release Date: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल की OTT रिलीज को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म के डिजिटल प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसकी रिलीज डेट व स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लेकर लगातार उत्सुकता बनी हुई है।
(Welcome To The Jungle OTT Release Date/ Image Credit: Akshaykumar instagram)
- Welcome To The Jungle की OTT रिलीज को लेकर फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है।
- फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स JioHotstar के पास हैं।
- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अगस्त के आखिर में OTT पर आ सकती है।
नई दिल्ली: Welcome To The Jungle OTT Release Date: वेलकम टू द जंगल इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। अक्षय कुमार की इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन शानदार रहा है। फिल्म ने रिलीज के बाद लगातार अच्छी कमाई की है। जिसके चलते इसकी OTT रिलीज को लेकर भी फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। अब हर कोई जानना चाहता है कि यह फिल्म ऑनलाइन कब और किस प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।
किस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम?
आजकल ज्यादातर फिल्मों की OTT डील थिएटर रिलीज से पहले ही तय हो जाती है। इसी तरह Welcome to the Jungle के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स JioHotstar के पास हैं। इसलिए सिनेमाघरों में प्रदर्शन पूरा होने के बाद यह फिल्म JioHotstar पर स्ट्रीम की जाएगी। लेकिन मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक OTT रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अगस्त के आखिर में रक्षाबंधन के आसपास डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ सकती है हालांकि, इसकी पुष्टि अभी बाकी है।
बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई
कॉमेडी और मल्टीस्टारर अंदाज की वजह से Welcome to the Jungle को दर्शकों का अच्छा साथ मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 13 दिनों के भीतर भारत में करीब 123 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं दुनियाभर में इसका कारोबार लगभग 180 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। यही वजह है कि फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है और इसके डिजिटल प्रीमियर का इंतजार भी बढ़ता जा रहा है।
फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट
Welcome to the Jungle की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी स्टारकास्ट है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, लारा दत्ता, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, श्रेयस तलपड़े, राजपाल यादव, तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- JioTV Pro Pack: एंटरटेनमेंट का फुल डोज केवल 55 रुपये में… ये कंपनी दे रही है धांसू ऑफर्स
- Akhilesh Yadav on Ram Mandir: ‘99.9 परसेंट भाजपाई निकलेंगे’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- काम करने वालों के CDR निकाली जाएं
- CG Collector Trasfer Order Today: छत्तीसगढ़ में फिर हुआ आईएएस अधिकारियों का तबादला, बदले गए जिला कलेक्टर, देखिए किस अधिकारी को कहां मिली नई पोस्टिंग

Facebook


