एंटरटेनमेंट डेस्क : Yamini Singh Marriage भोजपुरी फिल्म जगत से एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अपनी खूबसूरती और टैलेंट से दर्शकों का दिल जीतने वाली मशहूर एक्ट्रेस यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं। सोशल मीडिया पर दुल्हन बनी यामिनी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस और भोजपुरी सितारे उन्हें इस नए सफर के लिए लगातार बधाइयां दे रहे हैं।
यामिनी की शादी का खुलासा तब हुआ जब एक्ट्रेस श्रृष्टि ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक नोट लिखा। Bhojpuri Actress Yamini Singh Wedding Photos श्रृष्टि ने अफसोस जताया कि वे इस खास मौके पर मौजूद नहीं रह सकीं, लेकिन उन्होंने यामिनी को जीवन की नई शुरुआत के लिए ढेर सारा प्यार दिया।
बता दें कि लखनऊ में जन्मी और पुणे से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाली यामिनी को इंडस्ट्री में उनकी लंबाई की वजह से काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। उन्हें भोजपुरी की सबसे लंबी एक्ट्रेस माना जाता है। साल 2019 में फिल्म ‘पत्थर के सनम’ से डेब्यू करने वाली यामिनी एक प्रोफेशनल फैशन डिजाइनर भी हैं। उनके घरवाले उन्हें प्यार से ‘शायरा’ कहकर बुलाते हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-