यो यो हनी सिंह गंगा घाट के किनारे कर रहे है संगीत निर्माण

Ads

यो यो हनी सिंह गंगा घाट के किनारे कर रहे है संगीत निर्माण

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 04:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

यो यो हनी सिंह जल्द ही अपने दमदार गीत के साथ वापसी करने के लिए तैयार है.ऐसे में जाहिर सी बात है कि वे अपना अधिकतम समय संगीत की रचना में व्यतीत करे। इन दिनों हनी सिंह कुछ सुकून भरे पल गंगा की घाटी में बिता रहे है। जहाँ ना सिर्फ यो यो को शांति मिल रही है बल्कि संगीत बनाने में भी उन्हें काफी मज़ा आ रहा है.

 

गंगा नदी के किनारे शांति से बैठ कर हनी अपना पूरा ध्यान संगीत पर लगाए हुए है जहाँ संगीतकात गानों की धुन और लिरिक्स दोनो का शांतिपूर्वक निर्माण कर रहे है।हनी सिंह अपने मजेदार पार्टी गीत हाई हील्स, ब्लू आइज़, लुंगी डांस, डोप शोप, देसी कलाकार, एन्ग्रेजी बीट आदि  जैसे गानों से हर किसी के दिलों पर राज़ कर रहे है और सही मायने वे भारत के पसंदीदा संगीतकार बन गए है।यो यो की कड़ी मेहनत और समर्पण को देखते हुए हम निश्चित रूप से मज़ेदार और चार्टबस्टर गीत की उम्मीद कर सकते है।