#IBC24MindSummit: छत्तीसगढ़ियावाद पर चंदूलाल साहू ने दिखाया कांग्रेस को आइना, बोले- छत्तीसगढ़ वासियों से इस तरह सरकार ने किया छल

Ads

chandulal sahu in IBC24 Mind Summit: इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता चंदूलाल साहू से जब यह पूछा गया कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़िया वाद को हवा दी भाजपा के पास इसकी काट क्या है,इस पर चंदूलाल साहू ने कांग्रेस को आइना दिखाया,

  •  
  • Publish Date - September 30, 2023 / 12:50 PM IST,
    Updated On - September 30, 2023 / 12:50 PM IST

chandulal sahu in IBC24 Mind Summit

#IBC24MindSummit :रायपुर। छत्तीसगढ़.मध्यप्रदेश के नंबर वन और सबसे लोकप्रिय न्यूज चैनल आईबीसी24 ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी और सहभागिता निभाते हुए 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवधि में आईबीसी24 चैनल ने कभी भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को नहीं भूला और हमेशा जनता के हित में अपनी आवाज बुलंद करता रहा। आईबीसी24 चैनल ने अपने तमाम प्रोत्साहन कार्यक्रमों के अलावा जनता के मुद्दों से जुड़े सवालों को जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाता रहा है और जनता की आवाज बनकर हमेशा खड़ा रहा।

आईबीसी24 न्यूज अपनी 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक बार ​​फिर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए प्रदेश के तमाम बड़े जनप्रतिनिधियों से आपको रूबरू करा रहा है। आज यानि 30 सितंबर 2023 दिन शनिवार को आईबीसी24 द्वारा ‘mind summit’ के नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में किया जा रहा है।

read more: #IBC24MindSummit : प्रेम प्रकाश ने गिनाए भूपेश सरकार का वादे….IBC24 के मंच से पूछा क्या हुआ तेरा वादा

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता चंदूलाल साहू से जब यह पूछा गया कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़िया वाद को हवा दी भाजपा के पास इसकी काट क्या है,इस पर चंदूलाल साहू ने कांग्रेस को आइना दिखाया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राज्यसभा सांसदों को राज्य से बाहर के लोगों का बनाया, पीएससी में जो घोटाला हुआ उस पर न्यायालय को फटकार लगाना पड़ा, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के युवाओं से छल किया छत्तीसगढ़िया वाद का कांग्रेस का नारा खोखला हैं।

वहीं प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि राजीव गांधी युवा मितान में गौवंशों की मौत हुई, तो क्या गौवंश की हत्या पर मुख्यमंत्री या राहुल गांधी गेरुवा लेकर घूमेंगे क्या? क्योंकि यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति है।

आखिर उन्होंने क्या कहा आप यहां सुनिए

इनके अलावा भी प्रदेश के कई नामचीन नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे आईबीसी24 द्वारा इन तमाम नेताओं और जनप्रतिधियों से चर्चा की जाएगी, जिसका सीधा प्रसारण और वीडियोज आप आईबीसी24 न्यूज चैनल और आईबीसी24 न्यूज के तमाम मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ibc24.in बेवसाइट, आईबीसी24 यूट्यूब चैनल, खबर बेबाक यूट्यूब चैनल, ट्वीटर और फेसबुक आदि पर देख सकते हैं।

read more: #IBC24MindSummit : कवर्धा में जो हुआ उसमें मोहम्मद अकबर का परश्रय रहा? IBC24 के सवाल पर मंत्री बोले- बात करने का कोई औचित्य नहीं