Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर किए ये चमत्कारी उपाय आपको बना देंगे धनवान, हर तरफ से होगी पैसों की बारिश

Ads

Makar Sankranti 2023: इन उपायों को करने से व्यक्ति का दुर्भाग्य दूर चला जाता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अगर आप भी सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, और किस्मत को चमकाना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन इनमें से कुछ उपाय अवश्य करें।

  •  
  • Publish Date - January 9, 2023 / 10:34 PM IST,
    Updated On - January 9, 2023 / 10:34 PM IST

These Zodiac People Sign Will become Rich on Makar Sankranti 15 January 2023

Makar Sankranti 2023: नई दिल्ली। सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश संक्रांति कहलाता है. वहीं, सूर्य जिस राशि में प्रवेश करते हैं उन्हें उसी संक्रांति के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व है। हिंदू शास्त्रों में इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं कि इस दिन गंगा में स्नान करने और दान आदि करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति के दिन पूजा-पाठ, स्नान-दान के अलावा कुछ उपायों के बारे में भी बताया गया है। इन उपायों को करने से व्यक्ति का दुर्भाग्य दूर चला जाता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Makar Sankranti 2023: 14 या 15 कब है मकर संक्रांति..? जानें स्नान, दान का शुभ मुहूर्त और समय

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के दिन ये उपाय जरूर करें

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जिन लोगों के कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में है या फिर नीच स्थिति में हो, तो वे मकर संक्रांति के दिन सूर्य यंत्र की स्थापना करें। इससे कुंडली में दुष्प्रभावों कम होते हैं और विशेष लाभ होता है।

मकर संक्रांति के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके साथ ही पूर्व दिशा की ओर मुख करके, कुश के आसन पर बैठ जाएं और इस मंत्र- ऊं आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात् का जाप करें।

Makar Sankranti 2023 : मकर संक्रांति के दिन इन चीजों का दान करने से मिलेगी दोषों से मुक्ति, आएगी सुख-समृद्धि

माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन तांबे का सिक्का या फिर तांबे का चकौर टुकड़ा बहते हुए जल में प्रवाहित करने से व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और सूर्य दोष कम होता है।

मकर संक्रांति के दिन लाल रंग के कपड़े में गेंहू और गुड़ को बांधकर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान में दें. ऐसा करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं.

माना जाता है कि इस दिन गुड़ और कच्चे चावल को बहते हुए जल में प्रवाहित करना शुभ होता है।

सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन पके हुए चावल को गुड़ और दूध में मिलाकर खाएं। इससे सूर्य देव प्रसन्न होकर शुभ फल प्रदान करते हैं।

मकर संक्रांति के दिन कंबल, गर्म वस्त्र, घी, दाल-चावल की कच्ची खिचड़ी आदि का दान करने से लाभ होता है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें