GPM Durga Mandir: नवरात्रि पर जंगल से आता है शेर, मां दुर्गा को करता है नमन, पुजारी बोले- खुद देखा है दर्शन करते, छत्तीसगढ़ के इस मंदिर में घटती है रहस्यमयी घटना
GPM Durga Mandir: नवरात्रि पर जंगल से आता है शेर, मां दुर्गा को करता है नमन, पुजारी बोले- खुद देखा है दर्शन करते, छत्तीसगढ़ के इस मंदिर में घटती है …

GPM Durga Mandir, Chaparwa Durga Temple mystery, Achanakmar Tiger Reserve temple, GPM Durga Mandir news, Chhattisgarh spiritual tourism, Navratri miracle Chhattisgarh, Tiger visit Chaparwa temple, Durga temple in forest India, Tribal worship Chhattisgarh, Achanakmar jungle temple, Gaurela Pendra Marwahi temple, Navratri in Chaparwa village, Mysterious temples of India, Chhattisgarh tiger sighting temple, Chaparwa village news, Religious places in Achanakmar
- शेर करता है मां दुर्गा के दर्शन,
- छत्तीसगढ़ के इस मंदिर में घटती है रहस्यमयी घटना,
- शेर के दर्शन की चमत्कारिक मान्यता,
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: GPM Durga Mandir: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िले से लगे अचानकमार टाइगर रिज़र्व के घने जंगलों में स्थित छपरवा गांव का दुर्गा मंदिर नवरात्रि के समय रहस्यमय घटनाओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां स्थानीय लोग और मंदिर के पुजारी दावा करते हैं कि हर नवरात्रि दुर्गा माता की सवारी शेर रात में मंदिर पहुंचकर दर्शन करता है और फिर जंगल की ओर लौट जाता है। Chaparwa Durga Temple
GPM Durga Mandir: ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के अनुसार जब शेर मंदिर में आता है तो पूरे परिसर में एक अद्भुत सुगंध फैल जाती है, जिसे सभी महसूस करते हैं। यह मंदिर प्राचीन है और दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आकर माता से मन्नत मांगते हैं। बैगा आदिवासी समाज सहित आसपास के आदिवासी समुदाय हर साल नवरात्रि के अवसर पर यहां विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि नवरात्रि में कई बार मैंने अपनी आंखों से शेर को मंदिर में मां के दर्शन करते हुए देखा है। जब वह आता है, तो वातावरण में दिव्य सुगंध फैल जाती है। यह माता की कृपा है। Achanakmar Tiger Reserve temple
GPM Durga Mandir: दर्शनार्थियों की आस्था यहां स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। मंदिर पहुंचे एक श्रद्धालु ने बताया कि हम हर साल नवरात्रि में यहां आते हैं। ग्रामीणों का कहना है और हम भी मानते हैं कि मां की सवारी शेर इस मंदिर में आती है। हमारी मां से गहरी आस्था है और मां हमारी मन्नतें पूरी करती हैं। यह चमत्कारिक मान्यता इस मंदिर को और भी अनोखा और प्रसिद्ध बनाती है। नवरात्रि के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है जो जंगल के बीच बसे इस प्राचीन धाम में दर्शन के लिए दूर-दराज़ से पहुंचते हैं।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: छपरवा दुर्गा मंदिर में शेर के दर्शन की घटना को स्थानीय लोग और पुजारी सत्य मानते हैं, लेकिन यह वैज्ञानिक दृष्टिकोण से रहस्य बना हुआ है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: GPM Durga Mandir: Every Navratri, the Lion of Mother Durga
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm